वाराणसी। PM के आगमन को लेकर नगर निगम ने प्रस्तावित मार्गों को सजाने की तैयारी गुरुवार को पूरी कर ली। इसके लिए उक्त मार्गों पर 1200 से ज्यादा सजावटी पौधों और फूलों के गमले और सड़क के बीच बने डिवाईडरों का रंग रोगन कराया। इस दौरान निगम ने सड़कों की साफ सफाई के साथ धुलाई भी की।

देश के प्रधानमंत्री और काशी के सांसद नरेंद्र मोदी शुक्रवार को शहर में होंगे। पीएम के आगमन को लेकर गुरुवार को जनपद का सारा प्रशासनीक अमला तैयारी और उनकी स्वागत में लगा रहा। इसे लेकर निगम की ओर से सड़कों और प्रस्तावित मार्गों पर विशेष साफ सफाई का इंतजाम किया गया। साथ ही सजावटी पौधे और फूलों के गमलों से मार्गों की शोभाभा बढ़ाई गई।

Also Read:
प्रधानमंत्री की सुरक्षा व्यवस्था में दोहरी जिमेम्दारी निभा रहीं महिला पुलिसकर्मी
PM मोदी के आगमन पर इन रास्तों पर होगा रूट डायवर्जन, कई जगहों पर पार्किंग भी व्यवस्था
निगम अधिकारियों की ओर से बताया गया कि प्रस्तावित मार्गों पर 1200 से ज्यादा सजावटी पौधों और फूलों के गमलों को लगाया गया है। साथ ही मार्ग पर विशेष साफ सफाई कराई जा रही है। इसके लिए अधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई है। जिसके नेतृत्व में मार्गों को सजाने और साफ-सफाई का कार्य किया जा रहा है। बताया कि शुक्रवार की सुबह से उक्त मार्गों पर पीएम के आगमन से लेकर उनके जाने तक संबंधित मार्गों पर विशेष सफाई कराई का कार्य जारी रहेगा।

