CRPF: जैतपुरा थाना क्षेत्र के सरैया रेलवे ट्रैक पर एके-47 हथियार मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। सोमवार की सुबह एक युवक ट्रैक के पास से गुजर रहा था इसी बीच उसकी नजर ट्रैक के किनारे गिरे हथियार पर पड़ी। जिसके बाद उसने तत्काल ही इसकी सूचना जैतपुरा पुलिस को दी। मामले की सुचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और हथियार को अपने कब्जे में लेकर जाँच शुरू कर दिया। वहीं मंगलवार को एसीपी चेतगंज नें इस मामले का खुलासा किया। जाँच प्रकरण में यह सामने आया कि यह रायफल एक CRPF जवान का है।
पुलिस (CRPF) के अनुसार बरामद एके-47 राइफल की मैगजीन गोलियों से भरी हुई थी, जिससे मामले की गंभीरता और बढ़ गई। शुरुआती जांच में यह सामने आया कि यह हथियार कथित रूप से केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के एक जवान का है। बताया जा रहा है कि सीआरपीएफ की एक टुकड़ी ट्रेन के जरिए पश्चिम बंगाल में होने वाले चुनावी ड्यूटी के लिए जा रही थी, उसी दौरान यह हथियार किसी तरह ट्रेन से नीचे गिर गया।
CRPF: रायफल की करायी गयी शिनाख्त
वहीं मामले का खुलासा करते हुए चेतगंज एसीपी डॉ। ईशान सोनी ने बताया कि सरैया रेलवे ट्रैक के पास एक लावारिश पड़े हथियार की सुचना मिली। जिसके बाद हथियार को कब्जे में लेकर जाँच शुरू कर दिया गया था। इसी बीच जीआरपी से संपर्क किया गया, तो पता चल कि एक CRPF के जवान ने रायफल के गुमशुदगी की दर्ज करायी गयी थी। जिसके बाद उस जवान को बुलाकर उस रायफल की पहचान कराई गयी।
दरअसल, CRPF के जवान ट्रेन से जा रहे थे, जिनकी ट्रेन डीडीयू (पंडित दीनदयाल उपाध्याय) जंक्शन पर रुकी हुई थी। इसके बाद पुलिस ने संबंधित सीआरपीएफ टुकड़ी के कमांडर से संपर्क किया। पूछताछ में पुष्टि हुई कि एक जवान का एके-47 हथियार रास्ते में कहीं गिर गया था, जिसकी जानकारी उन्हें भी नहीं हो पाई थी।




