अजय देवगन की भोला सिनेमाघरों में अपना जादू बिखरने में सुस्त पड़ती नजर आ रही है। फिल्म की रिलीज के पहले ट्रेलर और टीजर को अच्छा रिस्पॉन्स मिला, जिसे देखकर भोला के शानदार बिजनेस की उम्मीद की जा रही थी, लेकिन अब फिल्म लड़खड़ाते हुए नजर आ रही है।
फेस्टिवल का फायदा उठाते हुए अजय देवगन ने रामनवमी के मौके पर 30 मार्च को भोला को रिलीज किया ताकि फिल्म अच्छा बिजनेस कर सके। पहले दिन फिल्म ने ठीक-ठाक कलेक्शन करते हुए 11 करोड़ 20 लाख के साथ टिकट खिड़की पर खाता खोला।
अजय देवगन, दीपक डोबरियाल और तब्बू स्टारर भोला एक एक्शन एडवेंचर फिल्म है। दृश्यम 2 के बाद दर्शकों को अजय की भोला से काफी उम्मीद नज़र आती दिखी। फिल्म का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। हालांकि, रिलीज के बाद भोला को क्रिटिक्स और दर्शकों से मिली-जुली प्रतिक्रिया मिली।
भोला के वीकेंड कलेक्शन की बात करें तो शुक्रवार को फिल्म ने 7.40 करोड़ की कमाई की। इसके बाद शनिवार का 12.20 करोड़ और रविवार को भोला ने 13.48 करोड़ का कलेक्शन किया। वहीं, मंडे टेस्ट में डगमगाते हुए भोला ने 4.50 करोड़ का बिजनेस किया।
Anupama Dubey