Varanasi: वाराणसी के प्रह्लाद घाट पर शनिवार शाम को नाव पर सवारी बैठाने को लेकर नाविकों के बीच विवाद हो गया। दोनों पक्षों के बीच हुई झड़प ने स्थिति को तनावपूर्ण बना दिया। विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर जमकर ईंट-पत्थर फेंके और लाठी डंडे भी चलाये। घटना के बाद घाट पर अफरातफरी मच गई। सूचना मिलने पर आदमपुर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित किया।
क्षेत्रीय निवासियों का कहना है कि नाव पर सवारी बैठाने को लेकर अक्सर झगड़े होते रहते हैं, लेकिन नगर निगम, जल पुलिस और स्थानीय पुलिस की निष्क्रियता के कारण समस्या (Varanasi) जस की तस बनी हुई है। इससे लोगों में गहरा रोष है।
Varanasi: महिला ने दी तहरीर, पुलिस ने शुरू की जांच
घटना में घायल 40 वर्षीय महिला संगीता देवी ने पुलिस को लिखित तहरीर दी है। तहरीर में उन्होंने दर्जनों लोगों पर मारपीट और अभद्रता का आरोप लगाया। पुलिस (Varanasi) ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संगीता ने बताया कि विरोध करने पर उनके साथ मारपीट की गई, जिसमें वे घायल हो गईं।
Comments 1