Hansraj Vishwakarma : भाजपा द्वारा विधानसभा स्तर पर शक्ति वंदन अभियान के तहत शक्ति सम्मान समारोह कार्यक्रम का मंगलवार को आयोजन किया गया। समाज और नारी कल्याण क्षेत्र में विशिष्ट कार्यों के लिए स्वयं सहायता समूह की बहनों के सम्मान का कार्यक्रम रोहनिया विधानसभा के काशीविद्यापीठ ब्लॉक पर आयोजित हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सदस्य विधान परिषद व भाजपा जिलाध्यक्ष हंसराज विश्वकर्मा [Hansraj Vishwakarma] रहे। इस दौरान उन्होंने उत्कृष्ठ कार्य करने वाली महिलाओं को प्रशस्ति पर देकर सम्मानित किया।
मोदी-योगी के सरकार में महिलाओं का सम्मान बढ़ा है- Hansraj Vishwakarma
कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए सदस्य विधान परिषद व भाजपा जिलाध्यक्ष हंसराज विश्वकर्मा [Hansraj Vishwakarma] ने कहा कि पीएम मोदी और सीएम योगी के सरकार में महिलाओं का सम्मान बढ़ा है। भाजपा की सरकार महिलाओं के सर्वांगिण विकास और सम्मान के लिए लगातार कार्य कर रही है। उन्होने कहा कि पीएम मोदी की सोच है कि घुंघट में रहने वाली घर की महिलाएं भी स्वयं सहायता समूह के माध्यम से अपने पैरो पर खड़ा होकर आत्मनिर्भर बन सके। इसके लिए उन्होने पूरा प्रयास भी किया है।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से सदस्य विधान परिषद व भाजपा जिलाध्यक्ष हंसराज विश्वकर्मा संग जिला पंचायत अध्यक्ष पूनम मौर्या, पूर्व विधायक सुरेंन्द्र नारायण सिंह, प्रवीण सिंह गौतम, प्रवेश पटेल, विनोद सिंह पटेल, राम प्रकाश सिंह, विनीता सिंह, रेखा चौहान, उषा मौर्या, हीरावती देवी, लक्ष्मी सिंह, अनिता आदि प्रमुख पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

