पुरे देश में इस वक़्त बेहद चौंका देने वाली खबर सामने आई है, जब पूर्वी अफ्रीकी के इथियोपिया देश के हैली गुबी ज्वालामुखी (Volcano) के विस्फोट को लोग भारत में भी महसूस कर रहे हैं। 12,000 साल के बाद यह ज्वालामुखी फूटा है और इससे निकले धुएं का गुबा भारत में भी देखने को मिल रहा है।
लाल सागर को पार करते राख का धुँआनुमा मोटा परत दिल्ली-एनसीआर, हरियाणा और पश्चिमी यूपी के ऊपर मंडरा रहा है। इसके चलते आसमान में घने बादल देखने को मिल रहे हैं, ऐसे में कई अंतरराष्ट्रीय उड़ानें रद्द कर दी गयी हैं। समय रहते डीजीसीए ने एयरलाइनों को प्रभावित क्षेत्रों से बचने, रूट बदलने और सतर्क रहने के निर्देश दिए हैं। साथ ही कई उड़ानों को रद्द भी करवाया है।

Volcano: आसमान में काले बदल जैसा छाया है गुबा
विस्फोट (Volcano) में से निकला हुआ राख का विशाल गुबार से आसमान में काला बदल जैसा छा गया है। हालांकि विशेषज्ञों ने बताया कि राख बहुत ऊंचाई पर है, इसलिए जमीन के वायु गुणवत्ता बिगड़ने की संभावना कम है। लेकिन ज्वालामुखी के विस्फोट से उड़ान संचालन को बड़ी चुनौती का सामना करना पड़ रहा है । इसी कारण उड़ानों को रद्द करना पड़ रहा है।


आपको बता दें कि इसका सबसे ज्यादा असर अभी तक दिल्ली-एनसीआर व उत्तर भारत के क्षेत्रों में देखने को मिल रहा है। मिली जानकारी के अनुसार विस्फोट (Volcano) में उठी राख लाल सागर पार करती हुई यमन, ओमान होती हुई अब अरब सागर और उत्तर भारत की ओर बढ़ रही है।
पायलटों को सतर्कता बरतने की सलाह
कई एयरलाइनों जैसे- अकासा एयर ने जेद्दा, कुवैत और अबू धाबी के लिए 24-25 नवंबर की सभी उड़ानें रद्द कर दीं। केएलएम रॉयल डच एयरलाइंस ने अपनी एम्स्टर्डम-दिल्ली (KL 871) और दिल्ली-एम्स्टर्डम (KL 872) सेवाएं रद्द कर दी है। वहीं दूसरी ओर इंडिगो ने भी पायलटों से सतर्कता बरतने की सलाह देते हुए कई उड़ानों के संचालन में बदलाव किया।
वहीं इंडिगो एयरलाइन ने एक्स पर पोस्ट करके जानकारी देते हुए बताया कि ऐसी खबरें (Volcano) चिंता बढ़ा सकती हैं, लेकिन यात्रियों की सुरक्षा उसकी सबसे बड़ी प्राथमिकता है। एअर इंडिया ने भी अपनी कुछ उड़ानें रद्द कर दी हैं। यह कदम सुरक्षा के लिए उठाया गया है, ताकि उन विमानों की जांच की जा सके जो प्रभावित क्षेत्रों के ऊपर से उड़ान भर चुके हैं।

