Kanpur: औद्योगिक नगरी कानपुर से एक दरिंदगी की खबर सामने आ रही है, जिसे पढ़कर किसी के रोंगटे खड़े हो जाएं। यहां एक झोलाछाप क्लिनिक का डॉक्टर फहीम अंसारी ने काम करने वाली कर्मचारी से रेप किया। अंसारी उसे नशे की दवाइयां देकर लगातार दरिंदगी करता रहा। जब लड़की ने इसका विरोध किया तो उसे जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता के मामा ने इसकी शिकायत पुलिस से की है। जिसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी डॉक्टर फहीम अंसारी को गिरफ्तार कर लिया है।
घटना के बाद पीड़िता ने घर पहुंचकर अपनी मामी को आपबीती बताई। मामी ने भांजी का प्रेगनेंसी टेस्ट किया तो वह प्रेग्नेंट निकली। पीड़िता के मामा का आरोप है कि मंगलवार देर रात आरोपी पीड़िता की हत्या के इरादे से उसके फइमाबाद स्थित घर पहुंचा। इसके बाद उसने लड़की को खाने के लिए बिरयानी दिया, लेकिन लड़की ने बिरयानी नहीं खाया।
पीड़िता के मामा और रिश्तेदार रात में आरोपी झोलाझाप के घर पहुंचे। रात करीब 2 बजे उसे घसीटते हुए बाहर निकाला और बजरिया थाने ले गए। बजरिया पुलिस ने कर्नलगंज थाने भेजा। अब पुलिस ने आरोपी 50 साल के झोलाझाप वसीम अंसारी को अरेस्ट कर लिया है।
पैसा लेकर मामला रफा-दफा करने का दबाव बनाया लड़की के मामा ने बताया कि मेरी भांजी की उम्र 17 साल है। मंगलवार रात भांजी ने मेरी पत्नी से कहा कि वसीम डॉक्टर ने मेरे साथ रेप किया। हम लोगों को पता चला कि लड़की प्रेग्नेंट है। फिर हम अपने रिश्तेदारों के साथ वसीम के घर पहुंचे। जहां वसीम और उसके घर वालों ने हमें धमकी दी और पीटा। वसीम के भाई ने पैसा लेकर मामला रफा-दफा कर देने का दबाव बनाया।
लड़की को मामा-नाना ने पाला लड़की के माता-पिता नहीं हैं। उसकी नानी और मामा ने उसे पाला है। मामा ने बताया- क्लिनिक में 6 महीने पहले उसकी भांजी काम करने गई थी। दवा की पुड़िया बनाती थी। नशे की दवा देकर वसीम ने उसके साथ रेप किया। डराता-धमकता था कि अगर किसी को बताया तो नानी और हमें (मामा) मार डालेगा।
आरोपी की 3 बेटियां हैं मामा ने बताया कि मंगलवार रात 11 बजे आरोपी वसीम मेरे घर आया था। वह भांजी को मारने की प्लानिंग कर आया था। बाद में देखा तो भांजी के वॉट्सऐप पर मैसेज किया कि तुम्हारे लिए बिरयानी लाया हूं। आरोप है कि वसीम बिरयानी में जहर देकर लड़की को मारना चाहता था। इसके बाद लड़की ने पूरी घटना अपनी मामी को बताई। आरोपी वसीम की 3 बेटियां हैं।
Kanpur: क्या बोली पुलिस
पुलिस ने पीड़िता के बयान दर्ज किए। ACP कर्नलगंज महेश कुमार ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया है। डॉ. फहीम अंसारी को गिरफ्तार कर लिया है। पीड़िता के बयान दर्ज किए हैं। इसके बाद उसका मेडिकल परीक्षण कराने के साथ मजिस्ट्रेट के सामने बयान दर्ज कराए जाएंगे।
Comments 1