Fraud with Soldier: वाराणसी में अब भारतीय सेना के जवान भी साइबर ठगों से सुरक्षित नहीं हैं। ऐसा ही एक मामला वाराणसी आया है, जहां जवान देश की सेवा में ड्यूटी पर तैनात है, वहीं उसकी पत्नी को साइबर ठगों ने धमकी देकर जालसाजी का निशाना बनाया। इस संबंध में पुलिस से ऑनलाइन शिकयत दर्ज कराई है। जिसमें उसने पुलिस से न्याय की गुहार लगाई है।
चोलापुर क्षेत्र के गोसाईपुर निवासी गौतम शर्मा इंडियन आर्मी में जम्मू कश्मीर में कार्यरत हैं। उन्होंने पुलिस से ठगी की शिकायत ऑनलाइन दर्ज कराई है। जिसके बाद पुलिस ने सक्रियता दिखाते हुए मामले में मुकदमा दर्ज कर जांच में जुट गयी है।
Fraud with Soldier: पहले ब्लैकमेल, फिर पैसे कराए अकाउंट में ट्रांसफर
पुलिस में दर्ज की गई शिकायत के मुताबिक, गौतम शर्मा की पत्नी विजय लक्ष्मी शर्मा को पहले एक नंबर से व्हाट्सएप्प पर ‘Hi’ लिखकर मैसेज आया। इसके बाद किसी दूसरे नंबर से कॉल आया। जिसमें कॉल करने वाले ने बताया कि आपके नाम से दुबई से एक पार्सल आया है। जिसके लिए आपको 4000 रुपए जमा कराने होंगे। फ़ोन करने वाले व्यक्ति ने गूगल पे के माध्यम से अपने खाते में पैसे ट्रान्सफर करा लिए। इसके कुछ ही देर बाद कॉल आया कि आपके पार्सल में सोना, ड्रग्स और हथियार है।
Also Read:
Cyber Fraud: इस खूबसूरत डीपी वाली लड़की से बचके रहना बबुआ !
इसके बाद विजय लक्ष्मी शर्मा को कॉल पर ही ब्लैक मेल (Fraud with Soldier) किया जाने लगा। ब्लैकमेलर ने विजय लक्ष्मी शर्मा को गुमराह करके अपने अकाउंट में सात लाख तेईस हजार रुपए ट्रांसफर करा लिए।
विजय लक्ष्मी शर्मा को कुछ देर बाद आभास हुआ कि उनके साथ धोखा (Fraud with Soldier) हुआ है। उन्होंने सारी जानकारी फोन पर अपने पति को दी। उनके पति गौतम शर्मा ने इस मामले की शिकायत पुलिस से की। जिसके बाद पुलिस एक्टिव होकर इस मामले की जांच में जुट गई है।

