• About Us
  • Advertise
  • EPaper
  • Private Policy
Wednesday, July 29, 2026
No Result
View All Result
Hindi News,Breaking News, Latest News, Political News
E-PAPER
english news
  • होम
  • देश-विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • वाराणसी
      • प्रयागराज
      • अयोध्या
      • लखनऊ
      • गोरखपुर
      • कानपुर
      • आजमगढ़
      • गाजीपुर
      • चंदौली
      • जौनपुर
      • बलिया
      • भदोही
      • मऊ
      • मिर्जापुर
      • सोनभद्र
  • राजनीति
  • एंटरटेनमेंट
    • बॉलीवुड
    • हॉलीवुड
    • टॉलीवुड
    • भोजपुरी
    • टीवी
    • वेब सीरीज
    • मूवी रिव्यु
  • धर्म कर्म
  • बिज़नेस
  • हेल्थ
  • खेल
  • साइंस
    • टेक्नोलॉजी
    • ऑटोमोबाइल
  • लाइफस्टाइल
    • फैशन
    • स्वास्थ्य
    • ट्रैवेल
    • खान-पान
  • एजुकेशन
  • अजब गजब
  • स्पेशल स्टोरी
  • Web Story
  • होम
  • देश-विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • वाराणसी
      • प्रयागराज
      • अयोध्या
      • लखनऊ
      • गोरखपुर
      • कानपुर
      • आजमगढ़
      • गाजीपुर
      • चंदौली
      • जौनपुर
      • बलिया
      • भदोही
      • मऊ
      • मिर्जापुर
      • सोनभद्र
  • राजनीति
  • एंटरटेनमेंट
    • बॉलीवुड
    • हॉलीवुड
    • टॉलीवुड
    • भोजपुरी
    • टीवी
    • वेब सीरीज
    • मूवी रिव्यु
  • धर्म कर्म
  • बिज़नेस
  • हेल्थ
  • खेल
  • साइंस
    • टेक्नोलॉजी
    • ऑटोमोबाइल
  • लाइफस्टाइल
    • फैशन
    • स्वास्थ्य
    • ट्रैवेल
    • खान-पान
  • एजुकेशन
  • अजब गजब
  • स्पेशल स्टोरी
  • Web Story
No Result
View All Result
Hindi News,Breaking News, Latest News, Political News
No Result
View All Result

Guru Purnima पर काशी के आश्रमों में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब, गड़वाघाट और क्रीं कुंड में जुटे लाखों श्रद्धालु

by Kajal Seth
July 29, 2026
in वाराणसी
0
Guru Purnima
0
SHARES
2
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

Guru Purnima के अवसर पर काशी के प्रमुख आध्यात्मिक केंद्रों में बुधवार को आस्था और भक्ति का अद्भुत दृश्य देखने को मिला। संतमत अनुयायी आश्रम, मठ गड़वाघाट और अघोर परंपरा के प्रमुख तीर्थ बाबा कीनाराम आश्रम, क्रीं कुंड में सुबह से ही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। देश के विभिन्न राज्यों के साथ विदेशों से भी पहुंचे भक्तों ने गुरु दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया।

गंगा तट पर स्थित गड़वाघाट आश्रम में भोर से ही शिष्यों का आगमन शुरू हो गया था। पूरे दिन आश्रम परिसर में गुरु वंदना, पूजा-अर्चना और सत्संग का दौर चलता रहा। देर रात तक श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंचते रहे। आश्रम परिसर में गुरु-शिष्य परंपरा और आध्यात्मिक आस्था का वातावरण दिखाई दिया।

गड़वाघाट में गुरु परंपरा के अनुसार हुए अनुष्ठान

गुरु पूर्णिमा महोत्सव (Guru Purnima) की शुरुआत संतमत अनुयायी आश्रम के पूर्व पीठाधीश्वर श्री श्री 1008 स्वामी आत्मविवेकानंद जी परमहंस सहित अन्य पीठाधीश्वरों की समाधियों पर पूजा-अर्चना और आरती के साथ हुई। वर्तमान पीठाधीश्वर श्री श्री 108 स्वामी सरनानंद जी महाराज ने विधि-विधान से धार्मिक कार्यक्रम संपन्न कराए।

इसके बाद गुरु परंपरा के अनुसार पीठाधीश्वर को विशेष आसन पर विराजमान कराया गया। संतों, शिष्यों और श्रद्धालुओं ने गुरु पूजन कर आरती की। यह क्रम पूरे दिन चलता रहा। शाम को आश्रम के विशाल सत्संग भवन में सद्गुरुदेव जी की भव्य महाआरती आयोजित की गई, जिसमें बड़ी संख्या में भक्त शामिल हुए।

श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए स्वामी सरनानंद जी महाराज परमहंस ने कहा कि मानव जीवन की पहचान उसके कर्मों से होती है। उन्होंने कहा कि अच्छे कर्म जीवन को सही दिशा देते हैं। सेवा और समर्पण को उन्होंने शिष्य की सबसे बड़ी गुरुदक्षिणा बताया। उन्होंने कहा कि गुरु का सानिध्य व्यक्ति में सदाचार, अनुशासन, सेवा भावना और मानवता के संस्कार विकसित करता है।

Guru Purnima: देशभर से पहुंचे संत और अनुयायी

गड़वाघाट आश्रम में आयोजित गुरु पूर्णिमा महोत्सव (Guru Purnima) में विभिन्न स्थानों से संत और अनुयायी शामिल हुए। बाबा प्रकाशध्यानानंद, धर्मदर्शनानंद, सतज्ञानानंद और दिव्यदर्शनानंद सहित कई संतों ने कार्यक्रम में भाग लिया।

कलकत्ता, मुंबई, हरिद्वार सहित अन्य आश्रमों से आए महात्माओं और स्थानीय भक्तों ने भी आयोजन में सहयोग किया। पूरे दिन श्रद्धालु गुरु सेवा, पूजा-पाठ और सत्संग में शामिल रहे।

क्रीं कुंड में अघोर पीठाधीश्वर के दर्शन को लगी लंबी कतार

वहीं अघोर परंपरा के प्रमुख केंद्र बाबा कीनाराम आश्रम, क्रीं कुंड में भी गुरु पूर्णिमा (Guru Purnima) पर श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ा। अघोर पीठाधीश्वर सिद्धार्थ गौतम राम के दर्शन और आशीर्वाद के लिए देश-विदेश से पहुंचे भक्तों की लंबी कतार लगी रही।

सुबह से ही आश्रम परिसर में “जय बाबा कीनाराम” और गुरु वंदना के स्वर गूंजते रहे। दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की करीब तीन किलोमीटर तक लंबी लाइन लगी रही। भक्त फूल-माला, नारियल और पूजा सामग्री लेकर अपनी बारी का इंतजार करते नजर आए।

क्रीं कुंड में पूजा, सत्संग और भंडारे का आयोजन

गुरु पूर्णिमा (Guru Purnima) के अवसर पर बाबा कीनाराम आश्रम में विशेष पूजा-अर्चना, गुरु चरण वंदना और धार्मिक अनुष्ठान आयोजित किए गए। श्रद्धालुओं ने क्रीं कुंड की परिक्रमा कर बाबा कीनाराम की समाधि पर मत्था टेका और आशीर्वाद लिया।

आश्रम परिसर में दिनभर भजन-कीर्तन, सत्संग और आध्यात्मिक प्रवचन होते रहे। अघोर परंपरा में गुरु को आत्मज्ञान और मानव सेवा का मार्ग दिखाने वाला सर्वोच्च स्थान दिया जाता है, इसलिए यहां गुरु पूर्णिमा का विशेष महत्व माना जाता है।

श्रद्धालुओं के लिए विशाल भंडारे का भी आयोजन किया गया। प्रसाद के रूप में चने की घुघरी और हलवा वितरित किया गया, जिसे हजारों भक्तों ने ग्रहण किया। आश्रम के सेवक पूरे दिन व्यवस्था और सेवा कार्य में जुटे रहे।

सारनाथ में धम्मचक्र प्रवर्तन दिवस पर गूंजा बुद्ध का संदेश, देश-विदेश से पहुंचे बौद्ध विद्वान

दोनों प्रमुख आश्रमों में श्रद्धालुओं (Guru Purnima) की भारी संख्या को देखते हुए पुलिस और प्रशासन की ओर से सुरक्षा के विशेष इंतजाम किए गए थे। बैरिकेडिंग, यातायात नियंत्रण, चिकित्सा सुविधा और स्वयंसेवकों की तैनाती की गई थी। व्यवस्थाओं के बीच श्रद्धालुओं ने शांतिपूर्वक दर्शन किए। गुरु पूर्णिमा के अवसर पर काशी के दोनों प्रमुख आश्रम आध्यात्मिक आस्था और गुरु-शिष्य परंपरा के केंद्र के रूप में नजर आए।

Related Posts:

  • Happy New Year 2025: नए साल की पहली सुबह यूपी में…
  • India : जानिए भारत का नाम "भारत" कैसे पड़ा और कैसी…
  • Guru Gobind Singh Jayanti: शबद-कीर्तन और शस्त्र कला…
  • Sawan First Somvar : सावन का पहला सोमवार आज, बाबा…
  • Raj Didi Satsang : सत्संग में लगे 4 नहीं 2400 चाँद,…
  • गुरु पूर्णिमा पर Kashi में उमड़ा आस्था का सैलाब: 2…
Previous Post

Varanasi: सारनाथ में धम्मचक्र प्रवर्तन दिवस पर गूंजा बुद्ध का संदेश, देश-विदेश से पहुंचे बौद्ध विद्वान

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Web Stories

10 Things to know about The Kerala Story
Rashifal: 21 अप्रैल से वृहस्पति बदलेंगे अपनी चाल, राशियों पर पड़ेगा बड़ा प्रभाव
ब्लैक साड़ी में खुबसूरत दिखीं South Actress Keerthy Suresh
गोल्डन लहंगे में दुल्हन बनीं एक्ट्रेस Mrunal Thakur
बदलने वाली है ग्रहों की चाल, राशियों पर पड़ेगा ये प्रभाव

Recent Posts

  • Guru Purnima पर काशी के आश्रमों में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब, गड़वाघाट और क्रीं कुंड में जुटे लाखों श्रद्धालु
  • Varanasi: सारनाथ में धम्मचक्र प्रवर्तन दिवस पर गूंजा बुद्ध का संदेश, देश-विदेश से पहुंचे बौद्ध विद्वान
  • गुरु पूर्णिमा पर Kashi में उमड़ा आस्था का सैलाब: 2 लाख श्रद्धालुओं ने किया गंगा स्नान और गुरु पूजन
  • Varanasi: ई-पॉस पर अंगूठा लगवाकर राशन नहीं देने का आरोप, कोटेदार पर मुकदमा दर्ज, 30 कार्डधारकों के दर्ज किए गए बयान
  • Varanasi: जुआ अड्डा प्रकरण, चौकी प्रभारी समेत तीन पुलिसकर्मी निलंबित, थाना प्रभारी की भूमिका की भी होगी जांच
  • MGKVP के दीक्षांत समारोह में पहुंची राज्यपाल, कहा- संस्कृति से जुड़ी तकनीक ही सार्थक, 63,183 विद्यार्थियों को मिली उपाधियां
  • Varanasi में 131 कलशों की निकली यात्रा, संत रविदास के 650वें प्रकाश पर्व पर भव्य आयोजन की तैयारियां पूरी, सीएम करेंगे शुभारंभ
  • Varanasi: फर्जी मैरिज ब्यूरो का भंडाफोड़, कॉल सेंटर से 10 महिलाएं गिरफ्तार, देशभर के सैकड़ों लोगों से लाखों रुपये की ठगी
  • Varanasi: युवक की चाकू मारकर हत्या, कमरे में मिला खून से लथपथ शव, दोस्त हिरासत में
  • Varanasi में लगातार बढ़ रहा गंगा का जलस्तर, खतरे के निशान से 9 मीटर नीचे, 1 से 2 सेमी की रफ़्तार से बढ़ रहा पानी

Categories

About Us

Jansandesh Times

Category

  • अजब गजब
  • अपराध
  • अयोध्या
  • आजमगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • एजुकेशन
  • एंटरटेनमेंट
  • ऑटोमोबाइल
  • कानपुर
  • खान-पान
  • खेल
  • गाजीपुर
  • गोरखपुर
  • चंदौली
  • जौनपुर
  • टीवी
  • टेक्नोलॉजी
  • टॉलीवुड
  • ट्रैवेल
  • दिल्ली
  • देश-विदेश
  • धर्म कर्म
  • प्रयागराज
  • फैशन
  • फ़ोटो गैलरी
  • बलिया
  • बिज़नेस
  • बॉलीवुड
  • भदोही
  • भोजपुरी
  • मऊ
  • मिर्जापुर
  • मूवी रिव्यु
  • राजनीति
  • राज्य
  • लखनऊ
  • लाइफस्टाइल
  • वाराणसी
  • वेब सीरीज
  • साइंस
  • सोनभद्र
  • स्पेशल स्टोरी
  • स्वास्थ्य
  • हेल्थ
  • हॉलीवुड

Recent Posts

  • Guru Purnima पर काशी के आश्रमों में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब, गड़वाघाट और क्रीं कुंड में जुटे लाखों श्रद्धालु
  • Varanasi: सारनाथ में धम्मचक्र प्रवर्तन दिवस पर गूंजा बुद्ध का संदेश, देश-विदेश से पहुंचे बौद्ध विद्वान
  • गुरु पूर्णिमा पर Kashi में उमड़ा आस्था का सैलाब: 2 लाख श्रद्धालुओं ने किया गंगा स्नान और गुरु पूजन
  • Varanasi: ई-पॉस पर अंगूठा लगवाकर राशन नहीं देने का आरोप, कोटेदार पर मुकदमा दर्ज, 30 कार्डधारकों के दर्ज किए गए बयान
  • Varanasi: जुआ अड्डा प्रकरण, चौकी प्रभारी समेत तीन पुलिसकर्मी निलंबित, थाना प्रभारी की भूमिका की भी होगी जांच
  • About Us
  • Advertise
  • EPaper
  • Private Policy

© 2022 Jansandesh Times

No Result
View All Result
  • होम
  • देश-विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • वाराणसी
      • प्रयागराज
      • अयोध्या
      • लखनऊ
      • कानपुर
      • गोरखपुर
  • राजनीति
  • एंटरटेनमेंट
    • हॉलीवुड
    • बॉलीवुड
    • टॉलीवुड
    • टीवी
    • भोजपुरी
    • वेब सीरीज
    • मूवी रिव्यु
  • धर्म कर्म
  • अपराध
  • बिज़नेस
  • हेल्थ
  • खेल
  • साइंस
    • टेक्नोलॉजी
    • ऑटोमोबाइल
  • लाइफस्टाइल
    • फैशन
    • स्वास्थ्य
    • ट्रैवेल
    • खान-पान
  • एजुकेशन
  • अजब गजब
  • स्पेशल स्टोरी
  • Web Story
  • E-Paper
  • English News

© 2022 Jansandesh Times

10 Things to know about The Kerala Story Rashifal: 21 अप्रैल से वृहस्पति बदलेंगे अपनी चाल, राशियों पर पड़ेगा बड़ा प्रभाव ब्लैक साड़ी में खुबसूरत दिखीं South Actress Keerthy Suresh गोल्डन लहंगे में दुल्हन बनीं एक्ट्रेस Mrunal Thakur बदलने वाली है ग्रहों की चाल, राशियों पर पड़ेगा ये प्रभाव