Ghazipur: जिले के थाना क्षेत्र में मंगलवार की सुबह उस वक़्त हड़कंप मच गया, जब क्षेत्र अंतर्गत नगर पंचायत के वार्ड संख्या सात निवासी प्रदीप मद्धेशिया उर्फ काकू का शव टाउन एरिया कार्यालय के पास स्थित पोखरे में मिला. पोखरे में शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। वह बीते 12 फरवरी की शाम से लापता था। कई दिनों तक पानी में रहने के कारण शव काफी ज्यादा फूल चुका था।

Ghazipur: 12 फरवरी से था लापता
परिजनों के अनुसार, वार्ड सात निवासी जवाहर मद्धेशिया के छह पुत्रों में दूसरे नंबर के प्रदीप मेहनत-मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करता था। 12 फरवरी की शाम करीब साढ़े छह बजे वह अपनी पत्नी लक्ष्मी देवी से खाना बनाने को कहकर घर (Ghazipur) से निकला था, लेकिन देर रात तक वापस नहीं लौटा।

पहले परिजनों ने अपने स्तर से खोजबीन की, लेकिन कोई पता नहीं चला। अगले दिन भी घर न लौटने पर अनहोनी की आशंका जताते हुए थाने में गुमशुदगी की तहरीर दी गई। पुलिस और परिजन लगातार रिश्तेदारों व संभावित स्थानों (Ghazipur) पर तलाश करते रहे, मगर कोई सुराग हाथ नहीं लगा।

मंगलवार की सुबह पोखरे की ओर गए कुछ लोगों ने पानी में एक शव उतराता देखा। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव (Ghazipur) को बाहर निकलवाकर कब्जे में ले लिया। बाद में पंचनामा की कार्रवाई कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।
थानाध्यक्ष ने बताया कि तहरीर मिलने के बाद विधिक कार्रवाई की जाएगी और मामले की जांच जारी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई तय की जाएगी।

