- खैरवार समाज के महापुरुषों को भी मिले सम्मान: मजेन्द्र खैरवार
राहुल सोनी
वाराणसी। ऑल इंडिया खैरवार वेलफेयर सोसाइटी की सम्मान यात्रा दिल्ली से चलकर वाराणसी के छितमपुर ग्राम के मां नेपाली भगवती धाम के प्रांगण में पहुंची। सोसाइटी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मजेन्द्र खैरवार ने कहा कि यह यात्रा पूरे भारत में भ्रमण कर खैरवार समाज के उत्थान के लिए जिन लोगों ने योगदान दिया है। उनका सम्मान किया जाएगा। ताकि खैरवार समाज के लोग उनके योगदान को जान सकें। साथ ही हमारा समाज जागरूक हो सके।
इस मौके पर हरेंद्र खैरवार, अरविन्द खैरवार, मोती खैरवार, शोभनाथ खैरवार, अजय खैरवार, वासुदेव खैरवार, दीपक खैरवार, विजय खैरवार, योगेंद्र खैरवार, अशोक खैरवार, चतुर्गुण खैरवार, शिव कुमार राही बरसाती यादव, जितेंद्र प्रजापति अवनीश चौबे आदि मौजूद रहे।