वाराणसी। छोटा लालपुर में एक लॉन के सामने बीते दिन हुए मारपीट के मामले में लालपुर पांडेयपुर थाना पुलिस ने आधा दर्जन को गिरफ़्तार किया। अभियुक्तों की पहचान अनुराग सिंह निवासी सादीपुर आजमगढ,अभिजीत सिंह खानपुर गाजीपुर, आदित्य कुमार सिंह निवासी खानपुर गाजीपुर, कुनाल सिंह निवासी गौतमपुर थाना सिन्धौरा वाराणसी, आशु राणा भारती निवासी साकेत नगर वाराणसी और किशन मिश्रा चंदौली के तौर पर हुई।
छोटा लालपुर पाण्डेयपुर निवासी मुनिराज यादव का आरोप है की उनके घर के सामने एक लॉन है। यहाँ बीते दिन बारात आई थी। वाहन पार्किंग को लेकर घराती और बाराती ने उन्हें और उनके बेटे समेत तीन चार लोगों को मारपीट कर घायल कर दिया। इस मारपीट में उनका बेटा सिद्धार्थ यादव (विक्की) लहुलुहान होकर गिर गया। उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। मुनिराज की तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया था।

