Happy Friendship Day: मित्रता एक ऐसा शब्द है, जिसका शब्दों में आकलन नहीं किया जा सकता। रामायण काल में सुग्रीव और मर्यादा पुरुषोत्तम श्री राम की मित्रता, महाभारत काल में सुदामा और श्री कृष्ण की मित्रता या फिर कंस या दुर्योधन की मित्रता (Friendship) । हर एक काल में दोस्ती ने स्वयं को परिभाषित किया है। फिम इंडस्ट्री में भी दोस्ती पर आधारित कभी-कभार ऐसी फ़िल्में बनती हैं, जो दिल को छू जाती हैं। आज मित्रता दिवस पर हम ऐसी ही फिल्मों के बारे में जानेंगे।
1. शोले (Sholay, 1975):
“शोले” भारतीय सिनेमा के सुपरहिट ब्लॉकबस्टर फिल्मों में से एक है। यह फिल्म मित्रता, हिम्मत और इन्सानियत के बीच के संबंधों (Friendship) को दिखाती है। यह फिल्म एक गांव पर बनी है। जहां गाँव के ठाकुर बलदेव सिंह का एक डकैत गब्बर सिंह सर्वनाश कर देता है। जिसके बाद ठाकुर गब्बर से बदला लेने के लिए जय और वीरू नाम के दो दोस्तों (Friendship) को बुलाता है। देखा जाय, तो यह फिल्म मुख्य रूप से ठाकुर की कहानी पर आधारित थी। लेकिन इस फिल्म ने जय और वीरू के किरदार को अमर कर दिया।
फिल्म में ठाकुर की भूमिका में संजीव कुमार नजर आए थे, वहीँ जय के रोल में अमिताभ बच्चन और वीरू के रोल में धर्मेद्र नजर आए थे। इस फिल्म ने डाकू गब्बर सिंह के रोल में अमजद खान को अमर कर दिया।

2. दिल चाहता है (Dil Chahta Hai, 2001):
“दिल चाहता है” एक नये ज़माने के युवाओं पर आधारित फिल्म थी। जो दोस्ती (Happy Friendship Day) के मूल्य, प्रेम, और सपनों के महत्व को दर्शाती है। यह फिल्म तीन दोस्तों – आकाश, सैम, और सिद्धार्थ की कहानी है, जिनके जीवन में उनके अलग-अलग संबंध विभिन्न परिवर्तनों का सामना करते हैं। इस फिल्म में आमिर खान, सैफ अली खान और अक्षय खन्ना लीड रोल में नजर आए थे।
HIghlights

3. थ्री इडियट्स (3 Idiots, 2009):
“3 इडियट्स” एक अद्भुत फिल्म है, जिसने स्टूडेंट लाइफ को बदल कर रख दिया था। इस फिल्म में तीन दोस्तों (Friendship) ने बताया कि पढ़ाई और नौकरी के लिए परेशान न होकर उसे लाइफ में एन्जॉयमेंट के साथ कैसे हासिल किया जा सकता है। 2009 में आई यह फिल्म कॉलेज लाइफ पर बनी थी। जिसमें आमिर खान, फरहान अख्तर और आर माधवन लीड रोल में नजर आए थे।

4. यह जवानी है दीवानी (Yeh Jawaani Hai Deewani, 2013):
“यह जवानी है दीवानी” एक रोमांटिक फिल्म है। यह फिल्म भी कॉलेज गोइंग स्टूडेंट पर आधारित थी। जो अपने सपनों को पूरा करने के लिए आगे तो निकलते हैं, लेकिन अपनी दोस्ती (Friendship Day) कभी नहीं भूलते। इस फिल्म में रणबीर कपूर, दीपिका पादुकोण, कल्कि कोयचिन और आदित्य कपूर नजर आए थे।

5. दोस्ताना (Dostana, 2008):
“दोस्ताना” एक आधुनिक हास्यपूर्ण फिल्म है जो एक विवाहित महिला के आगमन के बाद उसके दो दोस्तों के बीच हुई अनोखी दोस्ती को दिखाती है। यह फिल्म मित्रता, प्रेम, और समझौते के महत्व को दर्शाती है। इस फिल्म में अभिषेक बच्चन, जॉन अब्राहम और प्रियंका चोपड़ा लीड रोल में नजर आए थे।

6. जो जीता वही सिकंदर (Jo Jeeta Wohi Sikandar, 1992):
“जो जीता वही सिकंदर” एक भारतीय सिनेमा का एक क्लासिक है जिसमें एक विद्यार्थी विश्वविद्यालय की साइकिल रेस में अपने दोस्तों का साथ देकर उन्हें प्रेरित करता है। इस फिल्म में दोस्ती, समर्थन और प्रतिस्पर्धा को बढ़ावा दिया गया है।

7. दोस्ती (Dosti, 1964):
“दोस्ती” भारतीय सिनेमा की पहली फिल्मों में से एक थी, जिसमें दो दोस्तों की कहानी है जो दोस्ती की अलग-अलग परीक्षाओं का सामना करते हैं। इस फिल्म में विशेष रूप से विकलांगता और समाज में उसके साथ रहने के मूल्य को दर्शाया गया है।
