प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) के 75वें जन्मदिवस की पूर्व संध्या पर भाजपा काशी क्षेत्र पिछड़ा वर्ग मोर्चा की ओर से गोदौलिया स्थित बड़ा देव मंदिर में विशेष धार्मिक अनुष्ठान का आयोजन किया गया। अनुष्ठान का संचालन आचार्य पंडित संकटमोचन मिश्र के आचार्यत्व में हुआ। इस अवसर पर मंदिर में बाबा का अभिषेक, हवन-पूजन और फल, फूल व मिष्ठान का भोग अर्पित किया गया। बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और श्रद्धालु उपस्थित रहे और सभी ने प्रधानमंत्री मोदी के स्वस्थ, दीर्घायु और सफल जीवन की मंगलकामना की।
PM Modi: महादेव को अर्पित किए जल, दूध और पुष्प
हवन के दौरान कार्यकर्ताओं ने महादेव को जल, दूध और पुष्प अर्पित किए। मंत्रोच्चार से गूंजते वातावरण में श्रद्धालुओं ने बाबा से प्रधानमंत्री के उत्तम स्वास्थ्य और देश की उन्नति का आशीर्वाद मांगा। पूजा उपरांत सभी को प्रसाद वितरित किया गया।

पूजा के बाद कार्यकर्ताओं ने दीप प्रज्वलित कर बाबा से आशीर्वाद लिया और एक-दूसरे का मुंह मीठा कर शुभकामनाएं साझा कीं। कार्यक्रम का संचालन सोमनाथ विश्वकर्मा ने किया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन ओमप्रकाश यादव बाबू ने दिया। कार्यक्रम (PM Modi) का नेतृत्व पिछड़ा वर्ग मोर्चा काशी क्षेत्र उपाध्यक्ष अनूप जायसवाल ने किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में क्षेत्रीय महामंत्री अशोक चौरसिया उपस्थित रहे।
इस मौके पर क्षेत्रीय उपाध्यक्ष अनूप जायसवाल ने कहा कि यह अनुष्ठान विशेष रूप से प्रधानमंत्री (PM Modi) की इच्छापूर्ति और देश की निरंतर प्रगति के लिए आयोजित किया गया है। उन्होंने यह भी उल्लेख किया कि मोदी जी का यह 75वां जन्मदिवस खास महत्व रखता है, क्योंकि हाल ही में उन्होंने जीएसटी में राहत देकर व्यापारियों और उद्यमियों को बड़ी सौगात दी है।
इस मौके पर मुख्य रूप से सिद्धनाथ गौड़ अलगु, सुजीत गुप्ता, राजेश दूबे, अखिल वर्मा, धीरेन्द्र शर्मा, शंकर जायसवाल, मनीष चौरसिया, मंगलेश जायसवाल, कन्हैयालाल सेठ, एडवोकेट सुनील कनौजिया, प्रिय मानिक, धरमचंद, चंद्र विजय सिंह, प्रकाश सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।