हिमाचल प्रदेश में विधानसभा चुनाव के लिए वोटिंग समाप्त हो चुकी है। यहां 68 विधानसभा सीटों पर वोटिंग होने थे। शाम 5 बजे तक 65.50% वोटिंग हुई है। सिरमौर में सबसे ज्यादा 69.67% वोटिंग हुई है। वहीँ, दूसरे नंबर पर सोलन में 68.48% वोटिंग हुई है। सबसे कम वोटिंग किन्नौर जिले में हुई है।
सीएम जयराम ठाकुर ने अपने परिवार संग वोट डाला है। उन्होंने कहा कि वे अपनी जीत को लेकर पूरी तरह से आश्वस्त हैं। शाम 3 बजे तक 56% वोटिंग हुई। शाम 3 बजे तक सबसे ज्यादा मतदान लाहौल स्फीति में 62.75 % हुआ है। दूसरे नंबर पर सिरमौर जिले में 60.38& मतदान हुआ है। वहीँ CM जयराम ठाकुर के गृह जिले मंडी में 58.90% मतदान हुआ है। सबसे कम मतदान चंबा जिले में 46% तक हुआ है। वोटिंग में अभी 2 घंटे और शेष हैं। हिमाचल विधानसभा चुनाव में 412 प्रत्याशी चुनावी रण में उतरे हैं।
दोपहर 1 बजे तक वोटिंग प्रतिशत 37% रहा। हिमाचल में सुबह ठण्ड के कारण मतदान की गति थोड़ी धीमी रही। सुबह 8 बजे से 11 बजे तक मात्र 18% वोटिंग हुई। धुप निकलने के साथ ही मतदान का प्रतिशत भी बढ़ने लगा है। लोग अपने घरों से निकलकर पोलिंग बूथ की ओर बढ़ रहे हैं। धूप निकलने के साथ ही मतदान का प्रतिशत भी बढ़ने लगा है। भाजपा और कांग्रेस के नेता घर घर जाकर लोगों से वोट डालने के लिए अपील करते नजर आ रहे हैं।

बता दें कि हिमाचल में 68 विधानसभा सीटों के लिए मतदान होने हैं। राज्य के 56 लाख मतदाता लोकतंत्र के इस महापर्व में अपनी भागीदारी देंगे। इनमें 28 लाख 54 हजार 945 पुरुष, 27 लाख 37 हजार 845 महिलाएं एवं 38 थर्ड जेंडर वोटर हैं। मतगणना 8 दिसंबर को होगी। पिछली बार 2017 में राज्य में 75.57% मतदान हुआ था।

आठ दिसंबर को रिजल्ट आते ही यह तय हो जाएगा कि राज्य में किसकी सरकार बन रही है। पहाड़ी राज्य में विधानसभा चुनाव के लिए सभी राजनीतिक दलों ने पूरी ताकत झोंक दी है। सत्ताधारी दल भाजपा जहां लगातार दूसरी बार चुनावों में जीत हासिल कर सरकार बनाने की कोशिश में जुटी है, वहीं प्रमुख विपक्षी दल कांग्रेस भी सत्ता में वापसी की कोशिश करती दिखाई दे रही है। इस चुनाव में आम आदमी पार्टी भी अपनी किस्मत आजमा रही है।
