कब्ज को हल्के में लेना आपको भारी पड़ सकता है। ये एक बहुत आम समस्या है जिससे आए दिन ज्यादातर लोग पीड़ित रहते है। कब्ज की समस्या का बड़ा कारण कम पानी पीना ,खाने में फाइबर की कमी, और किसी तरह की फिजिकली ऐक्टिव का न होना। कब्ज होने पर मल ठोस या कड़ा हो जाता है, जो बाहर नहीं निकल पाता है। एक या दो दिन स्टूल न होने से दिक्कत की बात नहीं है लेकिन अगर यह समस्या इससे ज्यादा दिनों तक बनी हुई है, तो यह गंभीर कब्ज का संकेत है।

कई बार पुरानी कब्ज भगंदर,बवासीर और फिशर या आंतों की गंभीर बीमारियों को जन्म दे सकता है। कब्ज जैसी समस्या का इलाज क्या है? कब्ज से राहत पाने के लिए अपनायें घरेलू उपाय । न्यूट्रिशनिस्ट लवनीत बत्रा आपको कुछ ऐसी नैचुरल रेमेडीज बता रही हैं, जो पुरानी से पुरानी कब्ज का आसान तोड़ हैं।
कब्ज के कुछ घरेलू उपाय
घी और दूध

रात को सोते समय एक कप गर्म दूध में 1 चम्मच घी मिलाकर सुबह के समय ले, ये कब्ज को कम करने का एक प्रभावी तरीका है। साथ ही मल की गति में मदद करता है।
दही और अलसी के बीज का पाउडर

दही में प्रोबायोटिक होता है जिसे बिफीडोबैक्टीरियम लैक्टिस कहते है। यह पाचन तंत्र को दुरुस्त करता है। अगर बात करें अलसी की तो इसमें घुलनशील फाइबर मौजूद रहते हैं जो पानी में घुल जाते है, जिससे मल नरम हो जाता है और आसानी से निकल जाता है।
हरे पत्तेदार साग

पालक, ब्रोकोली और ब्रसेल्स स्प्राउट्स जैसे हरे पत्ते न केवल फाइबर से भरे होते हैं बल्कि ये फोलेट और विटामिन सी के भी अच्छे स्त्रोत है। यह सभी तत्व आंतों के कामकाज को बढ़ावा देने में सहायक हैं।
पर्याप्त मात्रा में पानी पिएं

कब्ज से बचने या राहत पाने का सबसे असरदार उपाय है खूब पानी पीना। पानी के अलावा अन्य तरल पदार्थ कब्ज में सुधार करते हैं। कुल मिलाकर फाइबर वाली चीजें और पानी का सेवन कब्ज से छुटाकारा पाने का सबसे बढ़िया उपाय है।
आंवला का जूस

आंवला सिर्फ कब्ज से ही राहत नहीं देता है बल्कि इसमें कई स्वास्थ्य सम्बंधी समस्याओं को खत्म करने की क्षमता होती है। कब्ज से राहत पाने के लिए लगभग 30 मिली आंवले के जूस को सुबह बासी मुंह एक गिलास पानी में मिलाकर पीने से पाचन को बढ़ावा मिलता है।
Anupama Dubey