Horse Racing: काशी, जो अपनी आध्यात्मिक और सांस्कृतिक विरासत के लिए विश्व प्रसिद्ध है, अब खेल और एडवेंचर गतिविधियों में भी नई पहचान बना रहा है। खेल और रोमांच के संगम काशी में सोमवार को एक ऐतिहासिक क्षण देखने को मिला, जब पहली बार भव्य स्तर पर घुड़दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। बाबू आर.एन. सिंह स्मृति घुड़दौड़ प्रतियोगिता ने न सिर्फ दर्शकों को रोमांचित किया, बल्कि काशी में एडवेंचर स्पोर्ट्स की नई दिशा भी तय कर दी।

परमानंदपुर स्थित मिनी स्टेडियम का मैदान इस अवसर पर रेस कोर्स में तब्दील हो गया। तालियों की गूंज, उत्साह और संगीत की धुनों के बीच आयोजित इस प्रतियोगिता (Horse Racing) में 5000 से अधिक विद्यार्थियों और खेल प्रेमियों की उपस्थिति ने आयोजन को यादगार बना दिया। पूरे मुकाबले के दौरान मैदान के चारों ओर खड़े दर्शकों ने लगातार तालियां बजाकर घुड़सवारों का हौसला बढ़ाया, जिससे माहौल और भी रोमांचक हो गया।

उत्तर प्रदेश एडवेंचर स्पोर्ट्स क्लब की अध्यक्ष डॉ. आशा सिंह ने हरी झंडी दिखाकर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। कार्यक्रम के संयोजक डॉ. ए.के. सिंह रहे।
तीन चरणों की चुनौती, हर राउंड में बढ़ा रोमांच
घुड़दौड़ (Horse Racing) की इस प्रतियोगिता को बेहद रोमांचक प्रारूप में तीन चरणों में आयोजित किया गया—
- पहला और दूसरा राउंड: दोनों राउंड में 5-5 घुड़सवारों ने भाग लिया और हर राउंड में 5 लेप (चक्कर) की दौड़ कराई गई।
- फाइनल में प्रवेश: इन दोनों राउंड के टॉप-2 घुड़सवारों को फाइनल राउंड में जगह मिली।
- तीसरा (फाइनल) राउंड: निर्णायक मुकाबले में 6 लेप की लंबी और चुनौतीपूर्ण दौड़ हुई, जिसमें विजेता, उपविजेता और तीसरे स्थान का फैसला हुआ।

हर राउंड (Horse Racing) के साथ प्रतिस्पर्धा और भी कड़ी होती गई और दर्शकों का उत्साह चरम पर पहुंच गया।
Horse Racing: शक्ति बना प्रतियोगिता का सरताज
चार किलोमीटर की इस रोमांचक दौड़ में हरि नारायण का राजस्थानी नस्ल का घोड़ा ‘शक्ति’ सबसे आगे रहा। शक्ति ने मात्र 2 मिनट 28 सेकंड में दौड़ पूरी कर पहला स्थान हासिल किया।

दूसरे स्थान पर गौरव यादव का घोड़ा ‘रॉकेट’ रहा, जिसने 3 मिनट 40 सेकंड का समय लिया, जबकि सौरभ का घोड़ा ‘शेरू’ 4 मिनट में दौड़ पूरी कर तीसरे स्थान पर रहा। दूसरे और तीसरे स्थान पर रहने वाले घोड़े मारवाड़ी नस्ल (Horse Racing) के थे।
इस मौके (Horse Racing) पर जिला ओलंपिक संघ के सचिव डॉ. शम्स तबरेज शैंपू, कोषाध्यक्ष विजय कुमार और मंडलीय क्रीड़ा सचिव राजेश सिंह दोहरी सहित अनेक खेल प्रेमी उपस्थित रहे।
