- डॉ० विजय आयुवेर्दिक मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेन्टर का सेवाभावी प्रयास
राहुल सोनी
वाराणसी। चौबेपुर के कैथी स्थित डॉ० विजय आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर के ओर से रामलीला मैदान रजवाड़ी में मंगलवार को नि:शुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें सैकड़ों मरीज लाभान्वित हुए। डॉ० राहुल पाण्डेय के नेतृत्व में लगाए गए चिकित्सा शिविर में मरीजों का परीक्षण कर उन्हें निःशुल्क दवाएं वितरित की गई।
डॉ० राहुल पाण्डेय ने बताया कि क्षेत्र के रजवाड़ी, कैथी हथौड़ा, खरौना भन्दाहा कला समेत एक सप्ताह तक शिविर का आयोजन किया जाएगा। साथ ही उन शिविर में आए मरीजों का निःशुल्क जांच और उपचार किया जाएगा। ये शिविर हॉस्पिटल के ओर से ग्रामीणों को स्वास्थ्य लाभ प्रदान करने के लिए लगातार निःशुल्क चिकित्सा शिविर लगाए जा रहे हैं। मंगलवार को आयोजित शिविर में एक दर्जन से अधिक गांवों के महिला-पुरुष और बच्चों का परीक्षण कर उन्हें निःशुल्क दवाएं वितरित की गई।
इस शिविर में लकवा, कमर दर्द, मिर्गी, मधुमेह, स्त्री रोग, श्वेत प्रदर, अस्थमा, पाइल्स, गठिया बाय, दमा, जोड़ों का दर्द, मोटापा, शिशु रोग, एसिडिटी आदि से पीड़ित मरीजों की जांच और उपचार किया गया। शिविर में मरीजों को निःशुल्क चिकित्सा परामर्श के साथ उन्हें दवाएं भी मुफ्त में प्रदान की गई।

