Women Safety in Varanasi: काशी में महिलाओं की सुरक्षा के लिए एक खास प्लान तैयार किया गया है। शहर में डायल 112 की छह विशेष महिला पुलिस रिस्पांस व्हीकल (पीआरवी) तैनात की गई हैं। ये पीआरवी महिलाओं से जुड़ीं शिकायतें मिलने पर लोकेशन पर जाकर उनकी समस्याओं को दूर कर रही हैं। बड़ी घटना होने पर संबंधित थाने में रिपोर्ट भी दर्ज कराती हैं।
ये पीआरवी लंका, रोहनिया, कैंट, सिगरा, सारनाथ और बड़ागांव में तैनात हैं। अगर कोई महिला असुरक्षित (Women Safety in Varanasi) महसूस करती है, सुनसान जगह पर अकेली है या उसे वाहन नहीं मिल रहा है तो वह 112 पर फोन कर सकती है। महिला पीआरवी की टीम उनकी मदद करेगी। यदि कोई महिला 112 पर फोन नहीं कर पा रही है तो वह थाने के सीयूजी नंबर पर इससे जुडी सभी जानकारी दे सकती है।
Women Safety in Varanasi: आठ-आठ घंटे की होगी शिफ्ट
प्रत्येक पीआरवी में दो महिला व एक पुरुष आरक्षी सहित चार पुलिसकर्मी रहेंगे। ये आठ-आठ घंटे की शिफ्ट में ड्यूटी करेंगी। पहली शिफ्ट सुबह सात से दोपहर तीन, दूसरी शिफ्ट दोपहर तीन से रात ग्यारह बजे और तीसरी शिफ्ट रात 11 से सुबह 7 बजे तक होगी। थानों के सीयूजी नंबर पर भी यह सुविधा रहेगी।
डायल-112 के प्रभारी अतुल कुमार सिंह के अनुसार, वाहनों को अपडेट किया गया है। इसमें सैमसंग का मोबाइल, एपल का टैबलेट और अग्निशमन का सिलिंडर है। साथ ही यह नए सॉफ्टवेयर के साथ है। यह पहल महिलाओं को रात में सुरक्षा प्रदान करने के लिए की गई है।
इस पहल से महिलाओं को रात में सुरक्षा (Women Safety in Varanasi) मिलेगी और वे अपने घरों से बाहर निकलने में सुरक्षित महसूस करेंगी। पुलिस आयुक्त ने बताया कि यह प्लान महिलाओं की सुरक्षा के लिए है और हमारी टीम 24 घंटे महिलाओं की सेवा के लिए तैयार है।

