किडनी की बीमारी दुनिया की 10% आबादी को प्रभावित करने वाली एक आम समस्या है। गुर्दे छोटे लेकिन शक्तिशाली अंग होते हैं, जो शरीर में कई महत्वपूर्ण कार्य करते हैं। किडनी अपशिष्ट उत्पादों को फ़िल्टर करने और ऐसे हार्मोन जारी करने के लिए जिम्मेदार हैं, जो रक्तचाप को नियंत्रित करते हैं। इसके साथ ही, ये शरीर में तरल पदार्थ को संतुलित कर, मूत्र का उत्पादन करती है।
किडनी में लगभग एक लाख छोटे फिल्टर होते हैं, जिन्हें नेफ्रोन कहा जाता है। यदि नेफ्रॉन क्षतिग्रस्त हो जाते हैं, तो वे काम करना बंद कर देते हैं। एक निश्चित समय के बाद, बचे हुए नेफ्रॉन आपके रक्त को अच्छी तरह से फ़िल्टर नहीं कर पाते। जिससे स्वास्थ्य ख़राब होने लगता है। लेकिन ऐसे कई खाद्य पधार्थ हैं जिनका सेवन करने से आप गुर्दे की बीमारी से बच सकती हैं। हम इन्हींस फूड्स के बारे में आज बात करने वाले हैं। जो असल में आपकी किडनी के दोस्त् हैं।
किडनी के मरीज ये पांच चीज जरूर खाएं
फूलगोभी : अगर आप किडनी के मरीज हैं तो फूलगोभी जरूर खाएं। फूलगोभी को विटामीन-सी, फोलेट और फाइबर का अच्छा स्त्रोत माना जाता है। यह इंडोल्स, ग्लूकोसिनोलेट्स और थियोसायनेट्स से भी भरपूर होता है।फूलगोभी के सेवन से किडनी को हेल्दी रखा जा सकता है। ऐसे में फूलगोभी हर किसी को खाना चाहिए।
पालक : पालक के कई फायदे हैं। इसे किडनी के लिए भी काफी लाभदायक माना जाता है। पालक एक हरी पत्तेदार सब्जी है, जिसमें विटामीन-ए, सी, के आयरन, मैग्नीशियम और फोलेट भरपूर मात्रा में पाया जाता है। पालक में पाया जाने वाला बीटा-कैरोटीन इम्यूनिटी को बढ़ाने में मदद करता है। पालक खाने से किडनी हेल्दी रहता है।
लहसुन : लहसुन का उपयोग कई चीजों में किया जाता है। किडनी के लिए भी लहसुन काफी लाभदायक होता है। लहसुन में सोडियम, पोटेशियम और फॉस्फोरस बेहद कम मात्रा में मौजूद होते हैं जो किडनी के लिए फायदेमंद होता है। किडनी मरीजों को लहसुन का सेवन जरूर करना चाहिए।
अनानास : किडनी मरीजों को अनानास का सेवन भी करना चाहिए। इसके नियमित रूप से सेवन करने से शरीर का रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत होता है, जिससे किडनी संबंधित बीमारी होने की संभावना कम हो जाती है। अनानास में फाइबर काफी अधिक मात्रा में मौजूद होता है।
शिमला मिर्च : शिमला मिर्च को लोग खाना काफी अधिक पसंद करते हैं। इसके कई फायदे होते हैं। किडनी मरीजों के लिए भी यह फायदेमंद होता है। इसका नियमित सेवन करने से किडनी स्वस्थ रहता है। शिमला मिर्च एंटीऑक्सिडेंट से भरपूर होता है। इसके अलावा इसमें विटामिन-सी भी अधिक मात्रा में मजबूत होता है।
Anupama Dubey