Nagkuan: ऐसे तो वाराणसी अपने परम्पराओं और प्राचीनता के लिए देश-विदेश में विख्यात है लेकिन यहाँ एक ऐसा स्थान भी है जिसके बारे में आपको सुनकर बेहद हैरानी और वहां जाने की लालसा भी हो जाएगी। जैसा कि हम सभी जानते हैं कि सावन महीने की शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि को हर साल शिव के प्रिय सांपों के पूजन का त्योहार नाग पंचमी मनाया जाता है। इसीलिए आज हम आपको नागपंचमी के इस अवसर पर काशी के ऐसे कुँए के बारे में बतायेंगे जिससे कई सारे रहस्य जुड़े हैं।
इस कूप का नाम है नागकुआँ…जहाँ दर्शन करने के लिए देश-विदेश से श्रद्धालु इस नाग पंचमी के अवसर पर आते हैं। आइये जानते हैं काशी के इस रहस्यमयी नागकुआं के बारे में…
Highlights
काशी का नागकुआँ (Nagkuan) जैतपुर में स्थित है। जहाँ विराजित नागेश्वर महादेव सभी भक्तों को दर्शन द्वेते हैं और ऐसा कहा जाता है कि इस कुएं के दर्शन मात्र से काल सर्प दोषों से हमेशा हमेशा के लिए छुटकारा मिल जाता है।

नागकूप को बताया जाता है नागलोक का दरवाजा
भगवान शिव की नगरी काशी में एक कुआं स्थित है जो कि नागकूप (Nagkuan) के नाम से प्रचलित है। धर्म और अध्यात्म की नगरी काशी में स्थित इस रहस्यमयी कुँए (Nagkuan) के बारे में लोगों की मान्यता है कि इसकी गहराई कितनी है आज तक किसी को नही पता। ऐसा कहा जाता है कि यह कुआँ सीधा पाताल और नागलोक तक जाती है व इस कुएं का वर्णन शास्त्रों में किया गया है। इसे ‘करकोटक नाग तीर्थ’ के नाम से जाना जाता है। इस नाग कुंड को नाग लोक का दरवाजा बताया जाता है।
दर्शन मात्र से ही काल सर्प दोष से मिलता है छुटकारा
मान्यता यह है कि यह कुंआ पाताल लोक से जुड़ा है। इस कुए को नागों का घर भी कहा जाता है। श्रद्धालुओं की मानें तो तक्षक नाग इसी कुएं में निवास करते हैं और जो भी व्यक्ति यहाँ दर्शन करता है उसके दर्शन मात्र से ही काल सर्प दोष समाप्त हो जाता है। वहीं कहा ऐसा भी जाता है कि यहाँ दर्शन करने से अकाल मृत्यु का कारण भी खत्म हो जाता है।

कुंड का जल घर में छिडकना माना जाता है शुभ
श्रद्धालु यहां आकर नागेश्वर महादेव (Nagkuan) को दूध, लावा और तुलसी की माला से पूजा करते हैं, क्योंकि शेषनाग को तुलसी बहुत प्रिय है। खासकर नाग पंचमी के दिन पास पड़ोस ही नहीं देशभर से श्रद्धालु आते हैं। कूप में विराजमान नागेश्वर महादेव के दर्शन करते है। कहते है जिस किसी भी व्यक्ति को स्वप्न में बार-बार सर्प या नाग देवता के दर्शन होते हैं, इस कुंड का जल घर में छिड़काव करने से इन दोषों से मुक्ति मिल जाती है।
महर्षि पतंजलि ने की थी काशी के इस नागकूप की स्थापना
काशी में स्थित इस रहस्यमयी कूप (Nagkuan) के बारे में ऐसा भी कहा जाता है कि इसका रास्ता पाताल की ओर जाता है। वहीं इस नागकूप के अंदर सात कुँए है। जिसकी गहराई 100 फीट है। इस कुँए का विशेष रूप से दर्शन नागपंचमी के मौके पर लोग करने आते हैं। शास्त्रार्थ परंपरा युगों पुरानी वैदिक कालीन परंपरा से जुड़ी है। महर्षि पतंजलि की जैतपुरा में नागकूप में स्थापना मानी जाती है। पतंजलि की परंपरा शास्त्रार्थ की रही है। इस लिहाज से नागकूप में परंपरा का मान रखते हुए प्रतिवर्ष परंपराओं का अनुपालन किया जाता है।

नागकूप (Nagkuan) में पानी आने का रहस्य आश्चर्यचकित
माना जाता है कि पूरी दुनिया में केवल 3 ही जगह कालसर्प दोष की पूजा होती है, उनमें यह नाग कुआं पहले स्थान पर है। कुआं के अंदर शिवलिंग हमेशा पानी में डूबा रहता है। नागपंचमी के दिन होने वाले मेले से पहले पंप द्वारा कुएं (Nagkuan) का सारा पानी बाहर निकाला जाता है। उसके बाद कुँए में स्थापित शिवलिंग का विधि-विधान से पूजा की जाती है। लेकिन रहस्य की बात यह है कि इस पुरी प्रक्रिया के बाद करीब एक घंटे के अंदर अपने आप कुँए में पानी वापस भर जाता है।

यह पानी कहाँ से आता है इसके बारे में कोई नहीं जानता क्योंकि पानी आने का रहस्य आज भी है। इस कूप (Nagkuan) में पानी कहां से आता है यह रहस्य आज भी बरकरार है। अंदर कूप की दीवारों से पानी आता रहता है। सफाई के लिए दो-दो पम्पों का सहारा लेना पड़ता है। इसके चारों तरफ सीढ़िया हैं।
सौ से भी ज्यादा कुंड के चारों तरफ हैं सीढ़ियाँ
नीचे कूप के चबूतरे तक पहुंचने के लिए दक्षिण से 40 सीढ़ियां, पश्चिम से 37, उत्तर और पूरब की ओर दीवार पर 60 सीढ़ियां हैं। शिवलिंग तक उतरने लिए इस नाग कूप में कुल 15 सीढ़ियां हैं। इसकी दक्षिण दिशा ऊंची जिसमें भी वस्तुविधि से बनायी गयी कुल 40 सीढ़ियां हैं।