Varanasi: लंका थाना क्षेत्र के विश्व सुंदरी पुल से एक महिला ने अपने बैग के साथ गंगा नदी में छलांग लगा दी, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया। घटनास्थल पर मौजूद लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर एनडीआरएफ और जल पुलिस को बुलाया, जो अब गोताखोरों के साथ महिला की तलाश कर रहे हैं। महिला की पहचान 25 वर्षीय तौफी, पुत्री पप्पू के रूप में की गई है।
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, पुलिस को सूचना मिली थी कि महिला ने अपने बच्चे के साथ नदी में छलांग लगाई है। घटनास्थल पर मिले एक मोबाइल फोन से पुलिस महिला के परिजनों से संपर्क करने की कोशिश कर रही है।
Table of Contents
Varanasi: पहले भी हो चुकी हैं घटनाएं
स्थानीय लोगों का कहना है कि इस पुल से कूदने की घटनाएं लगातार हो रही हैं और प्रशासन को इस पर रोक लगाने के लिए जाली लगवाने की आवश्यकता है। हाल ही में, शुकवार शाम भी एक महिला ने पुल से छलांग लगाई थी, और शनिवार को फिर से एक अन्य घटना सामने आई। स्थानीय निवासियों का कहना है कि प्रशासन को इन घटनाओं पर गंभीरता से ध्यान देना चाहिए।

