वाराणसी के सेंट्रल जेल से लहरतारा फ्लाईओवर जाने वाले तिराहे को अब ‘मेजर ध्यानचंद तिराहा’ (Dhyanchand Tiraha) के रूप में जाना जाएगा। इस तिराहे का निर्माण वाराणसी विकास प्राधिकरण (वीडीए) ने शुरू कर दिया है। यह तिराहा न केवल हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद को समर्पित होगा, बल्कि क्षेत्र के खेल प्रेम और खिलाड़ियों की उपलब्धियों का प्रतीक भी बनेगा।
खिलाड़ियों की धरती वरुणापार
यह तिराहा वरुणापार क्षेत्र (Dhyanchand Tiraha) में स्थित है, जिसे खिलाड़ियों की धरती कहा जाता है। इस क्षेत्र ने भारत को हॉकी के चार ओलंपिक खिलाड़ी—मो. शाहिद, विवेक सिंह, राहुल सिंह, और ललित उपाध्याय दिए हैं। ये सभी खिलाड़ी उदय प्रताप इंटर कॉलेज के मैदान से निकले हैं। इसके अलावा, इस क्षेत्र ने राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बास्केटबॉल, फुटबॉल और अन्य खेलों में भी कई प्रतिभाएं दी हैं।
तिराहे पर होंगे 7-7 मीटर ऊंचे हॉकी स्टिक
वीडीए के उपाध्यक्ष पुलकित गर्ग ने बताया कि इस तिराहे को ‘स्पोर्ट्स तिराहा’ (Dhyanchand Tiraha) के रूप में विकसित किया जा रहा है। गोलंबर के निर्माण के बाद यहां 7-7 मीटर ऊंचे दो हॉकी स्टिक लगाए जाएंगे। यह वरुणापार के खेल प्रेम को दर्शाने और युवाओं को खेल के प्रति आकर्षित करने का प्रयास है।
Dhyanchand Tiraha: शिवपुर मिनी स्टेडियम का होगा कायाकल्प
तिराहे से एक किलोमीटर की दूरी पर स्थित शिवपुर मिनी स्टेडियम, जिसे विवेक सिंह ओलंपियन स्टेडियम (Dhyanchand Tiraha) के नाम से जाना जाता है, का भी कायाकल्प किया जाएगा। इसमें आधुनिक सुविधाएं जैसे हॉकी और फुटबॉल के लिए उच्च स्तरीय मैदान, वॉलीबॉल कोर्ट, क्रिकेट प्रैक्टिस नेट, इनडोर गेम्स हॉल, और ओपन जिम शामिल होंगी।
स्वास्थ्य और मनोरंजन के लिए विशेष सुविधाएं
स्टेडियम में 358 मीटर लंबा और 3 मीटर चौड़ा वॉकिंग ट्रैक बनाया जाएगा। इसके अलावा, 50 लोगों के लिए योगा पैवेलियन और 250 दर्शकों के बैठने की क्षमता वाला स्टैंड भी विकसित किया जाएगा।
वाराणसी विकास प्राधिकरण ने क्षेत्र के खेल प्रेमियों और खिलाड़ियों के लिए योजनाओं को मूर्त रूप देना शुरू कर दिया है। स्थानीय बच्चों और युवाओं को खेलों (Dhyanchand Tiraha) में भाग लेने के लिए प्रेरित करने के उद्देश्य से यह परियोजना बनाई गई है, जिससे आने वाले समय में नई प्रतिभाएं उभर सकें।
Comments 1