उत्तरप्रदेश के मऊ (Mau) जिले में समाजवादी पार्टी के नेता वीरेंद्र बहादुर पाल के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज किया गया है। पीड़ित महिला ने आरोप लगाया है कि वीरेंद्र बहादुर पाल ने उन्हें नशीला ड्रिंक पिलाकर दुष्कर्म किया और इसका वीडियो बनाकर उन्हें सार्वजनिक करने की धमकी देकर लगातार दुष्कर्म किया।
Mau: मामला दर्ज होने के बाद वीरेंद्र बहादुर पाल फरार
महिला के अनुसार, उन्हें जबरन लखनऊ भी ले जाया गया था। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है और वीरेंद्र बहादुर पाल फरार हो गए हैं।
बता दें कि मऊ जिले (Mau) में यह मामला सामने आया है, जहां समाजवादी पार्टी के नेता और जाने-माने सीनियर वकील वीरेंद्र बहादुर पाल पर उनकी सहयोगी महिला वकील ने दुष्कर्म का मामला दर्ज कराया है।
पुलिस के अनुसार, वीरेंद्र बहादुर पाल के खिलाफ दुष्कर्म का केस दर्ज होने के बाद वह फरार हो गए हैं। पुलिस उनकी तलाश कर रही है।

