वाराणसी। महापौर अशोक तिवारी प्रतिदिन 12 से चार बजे तक सिगरा स्थित नगर निगम कार्यालय में उपलब्ध होंगे। उन्होंने सोमवार को पत्रकारों की मुलाकात में बताया कि उनका कैंप कार्यालय बनाने का कोई इरादा नहीं है। वह स्वयं जनता की समस्याओं और निगम के कार्यों को मुख्य कार्यालय से ही देखेंगे। इस दौरान उन्होंने बताया कि शहर में नगर निगम संबंधी समस्याओं को शिकायत मिलते ही तत्काल उपसपर एक्शन लिया जाएगा। साथ ही देश भर में सबसे उत्तम और स्मार्ट सिटी बनाने के लिए आम जन व पार्षदों के सहयोग से काम किया जा रहा है। संबंधित समस्याओं पर अधिकारियों से वार्ता कर उसे दूर दिए जाने का प्रयास जारी है। इसके लिए सुझाव भी लिए जा रहे हैं।