मिस वर्ल्ड 2023 इस बार भारत में होगा। ये जानकारी मिस वर्ल्ड ऑर्गनाइजेशन ने दी है। प्रतियोगिता में 130 देशों की सुंदरियां भाग लेंगी। एक महीने तक चलने वाली इस प्रतियोगिता का फाइनल राउंड नवंबर- दिसंबर में होगा।
27 साल बाद भारत में होगा ‘मिस वर्ल्ड’ का आयोजन
71वां मिस वर्ल्ड की मेजबानी करने का सम्मान भारत को 27 साल बाद मिला है। आखिरी बार देश में साल 1996 में ‘मिस वर्ल्ड पेजेंट’ आयोजित की गई थी। गुरुवार को दिल्ली में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की गई थी। मिस वर्ल्ड ऑर्गनाइजेशन की चेयरपर्सन और सीईओ जूलिया मॉर्ले ने ये अनाउंसमेंट की। उन्होंने कहा-
“मुझे ये घोषणा करते हुए खुशी हो रही है कि, भारत 71वें मिस वर्ल्ड फाइनल का नया घर है। मेरा भारत से तब से लगाव है, जब मैं पहली बार 30 साल पहले यहां आई थी। हम आपकी अनूठी और विविध संस्कृति, विश्व स्तरीय आकर्षण और लुभावने स्थानों को बाकी दुनिया के साथ साझा करने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।”
जूलिया ने आगे कहा-
“हम आपकी अनूठी और विविध संस्कृति, विश्व स्तरीय आकर्षण और लुभावने स्थानों को बाकी दुनिया के साथ साझा करने के लिए इंतजार नहीं कर सकते। 71वें मिस वर्ल्ड 130 देशों के चैंपियंस की उपलब्धि को भारत में दिखाएगा। “
भारत को कौन करेगा रिप्रेजेंट?
फेमिना मिस इंडिया वर्ल्ड 2022 सिनी शेट्टी भी मौजूद रहीं, जिन्होंने पिंक ड्रेस के साथ क्राउन पहनकर पूरी लाइमलाइट चुरा ली। इस साल सिनी शेट्टी देश को रिप्रेजेंट करेंगी। उन्होंने फेमिना मिस इंडिया वर्ल्ड 2022 की विनर रह चुकी हैं। फिलहाल, फाइनल कब होगा, इसकी तारीख सामने नहीं आई है।
भारतीय मिस वर्ल्ड की लिस्ट
बता दें कि भारत ने छह बार प्रतिष्ठित खिताब जीता है – रीता फारिया (1966), ऐश्वर्या राय (1994), डायना हेडन (1997), युक्ता मुखी (1999), प्रियंका चोपड़ा (2000), और मानुषी छिल्लर (2017)।
Anupama Dubey