MP News: मध्यप्रदेश राज्य के सागर जिले के नेशनल हाईवे 44 पर हुए एक बड़े हादसे ने पुरे इलाके में सनसनी फैला दी है। जब एक बीडीएस के जवानों से भरी बस, ट्रक से भीड़ गयी। इस हादसे में 4 जवानों की मौके पर ही मौत हो गयी। साथ ही एक गंभीर रूप से घायल है। वहीं बस में बैठा एक पुलिस डॉग सुरक्षित है। हांलाकि पुलिस मामले की जाँच कर रही है।
MP News: बीडीएस जवानों के बस की ट्रक से टक्कर
आपको बता दें कि मध्य प्रदेश (MP News) के सागर में नेशनल हाईवे 44 पर बांदरी मालथौन के पास ये हादसा हुआ। अपने ड्यूटी से लौट रहे बीडीएस (बम निरोधक दस्ता) के जवान मुरैना को सुबह 4 बजे लौट रहे थे। वहीं सामने से आ रही ट्रक से भयानक टक्कर हो गयी। हांलाकि इस हादसे की वजह अभी तक पता नहीं चली है। मृतकों की पहचान की गयी है। ये जवान मुरैना (MP News) निवासी प्रधुमन दीक्षित, अमन कौरव और चालक परमलाल तोमर हैं। वहीं, भिंड के डांग मास्टर विनोद शर्मा की भी इस हादसे में मौत हो गई।
बताते चले कि हादसे में मुरैनी के आरक्षक राजवीन चौहान गंभीर रूप से घायल हुए। जिनका इलाज बंसल (MP News) अस्पताल में कराया जा रहा है। वहीं बस में एक पुलिस डॉग भी मौजूद था। जो की इस भयानक हादसे में सुरक्षित बच गया है।

