Nagar Nigam Action: कार्य में लापरवाही बरतने एवं बिना सूचना गायब रहने के आरोप में नगर आयुक्त ने जलकल के जेई अभिषेक सिंह को हटा दिया है। इसके साथ ही नगर आयुक्त ने उसके खिलाफ कार्यवाही के लिए शासन को पत्र लिखा है। उक्त जेई की तैनाती दक्षिणी जोन में थी।
अधिशासी अभियन्ता (दक्षिणी) के द्वारा नगर आयुक्त को अवगत कराया गया कि जेई अभिषेक सिंह पिछले काफी दिनों से बिना अनुमति लिए तथा बिना किसी सूचना के मुख्यालय से बाहर हैं। जिसके कारण उनसे कार्य लेना संभव नहीं है। उक्त जेई पहले भी ऐसा कई बार कर चुके हैं।
Nagar Nigam Action: निगम ने माँगा था जवाब
ऐसे में नगर निगम के अधिकारियों ने बीते 27 जुलाई को उनसे स्पष्टीकरण मांगा गया था। जिसके बाद नगर आयुक्त ने कड़ी कार्यवाही करते हुये जलकल विभाग से कार्यमुक्त करने का आदेश दे दिया। साथ ही उनके विरूद्ध कठोर कार्यवाही हेतु शासन को अवगत करा दिय गया है।