- भविष्य में न हो ऐसी घटनाएं, जिसके लिए निगम की ओर से किए जा रहे इंतजाम
- निगम के बढ़ गए फॉलोवर, सात हजार एक सौ से सात हजार सात सौ लोगों ने किया फॉलो
वाराणसी। नगर निगम (Nagar Nigam) को 29 घंटे बाद उसके आफिसियल फेसबूक पेज का एक्सेस प्राप्त हो गया। जिसके बाद निगम की ओर से पेज पर पोस्ट किए गए लगभग 10 से 11 अपत्तिजनक (एडल्ट सीरीज) पोस्टों को हटाया गया। ऐसी घटना भविष्य में न हो इसके लिए निगम की ओर से साइबर सुरक्षा के इंतजाम किये जा रहे हैं। जिसके लिए निगम की ओर से अलग से निगरानी की योजना बनाई जा रही है।
बता दें कि नगर निगम की ऑफिसियल फेसबूक पेज को शनिवार को किसी ने हैक कर लिया था। जिसपर लगातार पहले दिन नेटफ्लिक्स सीरीज के लगभग पांच आपत्तिजनक (एडल्ट सीरीज) पोस्ट अपलोड किए गए। जिसे नगर निगम (Nagar Nigam) के फेसबूक पेज पर देख शहर वासियों में हड़कंप मच गया। जैसे ही मामले की जानकारी आलाधिकारियों को हुई तो सभी के होश उड़ गए। जिसपर त्वरित कार्रवाई करते हुए निगम (Nagar Nigam) ने पुलिस साइबर सेल से संपर्क किया और तत्काल अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया।

काफी जद्दोजहद के बाद निगम ने रविवार की दोपहर लगभग एक बजे निगम ने दोबारा एक्सेस प्राप्त कर सभी आपत्तिजनक पोस्ट हटाएं। वहीं नगर निगम की ओर से मामले को गंभीरता से लेते हुए साइबर सुरक्षा बढ़ाने की योजना तैयार की जा रही है। जबकि नगर निगम के फेसबूक पेज पर आपत्तिजनक पोस्ट होने के बाद पेज पर फॉलोवरों की संख्या बढ़ गई है।
नगर निगम (Nagar Nigam) की ओर से पेज का एक्सेस प्राप्त करने के बाद एक सूचना पोस्ट की गई। जिसमें बताया गया कि नगर निगम (Nagar Nigam) वाराणसी ने साइबर पुलिस की मदद से नगर निगम फेसबुक पेज का एक्सेस वापस पा लिया गया है। सभी आपत्तिजनक सामग्री हटा दी गई है। हैकिंग की घटना को लेकर 24 जून को ही एफआईआर दर्ज कर ली गई थी, साइबर पुलिस मामले की जांच कर रही है और जल्द ही हैकर्स को कानून के मुताबिक सजा दी जाएगी। पूरी घटना की जांच के आदेश दे दिए गए हैं और साइबर सुरक्षा के संबंध में एक समवर्ती ऑडिट भी किया जा रहा है ताकि भविष्य में ऐसी दुर्भाग्यपूर्ण घटनाओं को रोका जा सके।
Nagar Nigam पेज पर बढ़ गए फॉलोवर
नगर निगम (Nagar Nigam) के आफिसियल पेज पर आपत्तिजनक पोस्ट होने के बाद मात्र एक दिन के भीतर ही फॉलोवरों की संख्या भी बढ़ गई है। जहां पहले नगर निगम पेज पर सात हजार एक सौ फॉलोवर थे, वहीं पोस्ट शेयर होते ही एक दिन के में सात हजार सात सौ लोगों ने पेज को फॉलो कर लिया है। जिसके अनुसार कुल छह सौ फॉलोवरों की संख्या में वृद्धि हुई। बता दें कि प्रत्येक एडल्ट सीरीज के पोस्ट पर तीन से पांच हजार और उसके ज्यादा दर्शक देखे गए।
Nagar Nigam: नगर आयुक्त ने जांच समिति का किया गठन
नगर निगम (Nagar Nigam) का आधिकारिक फेसबुक पेज बहाल हो जाने के बाद नगर आयुक्त शिपू गिरि द्वारा नगर निगम से संबंधित आईटी सेल टीम को आवश्यक कार्यवाही के लिए जिम्मेदारी सौंपी गयी। फेसबुक पेज हैक होेने के संबंध में अपर नगर आयुक्त राजीव राय की अध्यक्षता में चार सदस्यीय जांच समिति का गठन भी कर दिया गया है, जो पूरे प्रकरण की जांच कर एक सप्ताह में अपनी रिपोर्ट प्रस्तुत करेगी। साथ ही नगर आयुक्त ने निर्देशित किया है कि निगम में प्रचलित सभी सोशल मिडीया प्लेटफार्म के सिक्योरिटी एवं सुरक्षा के लिए यूजर व पासवर्ड की आडिट भी करायी जाय।