Nagar Nigam Raid: प्रधानमंत्री के आगमन के मद्देनजर नगर निगम की टीम भी सक्रिय हो गई है। नगर निगम के ओर से स्वच्छता व शहर को अतिक्रमण मुक्त करने के अभियान लगातार चलाए जा रहे हैं।
इसी क्रम में नगर निगम के प्रवर्तन दल ने बीएलडब्ल्यू स्थित जलाली पट्टी में बड़े स्तर पर अतिक्रमण अभियान चलाया गया। इस दौरान निगम की टीम ने लगभग 100 किलो प्रतिबंधित प्लास्टिक जब्त किया गया तथा प्लास्टिक का उपयोग कर रहे दुकानदारों से 25000 रुपए जुर्माना भी वसूला गया।

Nagar Nigam Raid: व्यापारियो ने रोका, लेकिन जारी रही छापेमारी
कार्यवाही के समय क्षेत्रीय व्यापार मंडल के पधाधिकारियों ने विरोध भी किया, लेकिन नगर निगम की कार्रवाई जारी रही। इसके साथ ही नगर निगम द्वारा अवैध रूप से संचालित दुकानों ठेले, खोमचे इत्यादि को हटाते हुए साफ कराया गया एवं भविष्य में दोबारा अतिक्रमण न करने की चेतावनी दी गईं।