21 जून 2025 को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस (International Yoga Day) के अवसर पर वाराणसी नगर निगम परिसर में स्वास्थ्य, संतुलन और सकारात्मक जीवनशैली को बढ़ावा देने के उद्देश्य से भव्य योग सत्र का आयोजन किया गया। इस विशेष कार्यक्रम का नेतृत्व महापौर अशोक तिवारी ने किया। उनके साथ नगर आयुक्त अक्षत वर्मा और निगम के वरिष्ठ अधिकारियों समेत बड़ी संख्या में कर्मचारियों व लोगों ने भी उत्साहपूर्वक भाग लिया। नगर निगम परिसर सुबह से ही योग साधकों से गुलजार रहा। कार्यक्रम की शुरुआत सूर्य नमस्कार, ताड़ासन, प्राणायाम और अनुलोम-विलोम जैसे विभिन्न आसनों से हुई।



International Yoga Day : स्वस्थ जीवन का लिया गया संकल्प
महापौर अशोक तिवारी ने इस अवसर पर कहा कि योग (International Yoga Day) केवल व्यायाम नहीं, बल्कि आत्मिक शांति और जीवन में संतुलन लाने का एक सशक्त साधन है। उन्होंने सभी उपस्थित लोगों से आह्वान किया कि वे योग को अपनी दिनचर्या में शामिल कर स्वस्थ और तनावमुक्त जीवन का मार्ग अपनाएं।




वहीं नगर आयुक्त अक्षत वर्मा ने भी योग को दैनिक जीवन में अपनाने की आवश्यकता पर बल दिया। इस अवसर (International Yoga Day) पर सभी प्रतिभागियों ने स्वस्थ जीवन, मानसिक शांति और पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया। वाराणसी नगर निगम का यह आयोजन योग के प्रति लोगों की जागरूकता को और मजबूत करता दिखा।