New Delhi: नया साल आने में चंद ही दुरी हैं ऐसे में इसको देखतें हुए अब दिल्ली सरकार ने बड़ा फैसला किया हैं जिसमें दिल्लीवासियों के लिए जल्द ही अपनी पहचान वाले “जिले” नए नाम और नई सीमाओं के साथ बदलते हुए दिखाई दे सकते हैं। सरकार का फैसला राजधानी की व्यवस्था को सुगम और आम लोगों की जरूरतों के अनुरूप बनाने के लिए प्रशासनिक ढांचे में अब तक का सबसे बड़ा फेरबदल करने जा रही है।
बताते चलें कि रिपोर्ट्स के मुताबिक, (New Delhi) शहर के मौजूदा 11 जिलों की संख्या को बढ़ाकर अब 13 करने और कई जिलों के नाम बदलने का प्रस्ताव तैयार किया गया है। जिसे शुक्रवार को अधिकारियों ने इस बारे में जानकारी देते हुए बताया कि लोगों की सुविधा के लिए और प्रशासन आसान करने के लिए इनके नाम बदलने और सीमाएं फिर से तय करने की जरूरत समझी जा रही है। प्रशासनिक सीमाओं को नगर निगम जोनों से मिलाने के लिए नए जिले जैसे नॉर्थ शाहदरा, साउथ शाहदरा, सिविल लाइंस और करोल बाग बनाए जाएंगे।
ये होंगे New Delhi के13 नए जिलों के नाम
राजस्व विभाग के ड्राफ्ट प्लान के मुताबिक, दिल्ली के 13 नए जिलों के नाम इस प्रकार होंगे
- सिविल लाइंस
- करोल बाग
- रोहिणी
- नरेला
- नजफगढ़
- सिटी सदर
- केशवपुरम
- नॉर्थ शाहदरा
- साउथ शाहदरा
- सेंट्रल डिस्ट्रिक्ट
- नई दिल्ली
- साउथ डिस्ट्रिक्ट
- वेस्ट डिस्ट्रिक्ट
बता दें कि फिलहाल (New Delhi)दिल्ली के ज्यादातर जिले अपनी भौगोलिक स्थिति के हिसाब से नाम रखते हैं, जैसे ईस्ट दिल्ली, वेस्ट दिल्ली, नॉर्थ दिल्ली, साउथ दिल्ली, साउथ-ईस्ट दिल्ली, नॉर्थ-वेस्ट दिल्ली, नॉर्थ-ईस्ट दिल्ली, साउथ-वेस्ट दिल्ली, सेंट्रल दिल्ली और न्यू दिल्ली। इसमें सिर्फ शाहदरा को छोड़कर बाकी सबका दिशा-आधारित नाम शामिल हैं।
क्यों बदले जारहे नाम
दरअसल, अधिकारियों के अनुसार, (New Delhi) जिलों के नाम बदलने और सीमाएं फिर से तय करने का मकसद यह है कि जिलों की प्रशासनिक सीमाएं और नगर निगम के जोन की सीमाएं एक-दूसरे से पूरी तरह मिल जाएं। जिससे प्रशासन का काम आसान होगा और लोगों को काम कराने में सुविधा होगी।

