• About
  • Advertise
  • EPaper
Saturday, March 14, 2026
No Result
View All Result
Hindi News,Breaking News, Latest News, Political News
E-PAPER
english news
  • होम
  • देश-विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • वाराणसी
      • प्रयागराज
      • अयोध्या
      • लखनऊ
      • गोरखपुर
      • कानपुर
      • आजमगढ़
      • गाजीपुर
      • चंदौली
      • जौनपुर
      • बलिया
      • भदोही
      • मऊ
      • मिर्जापुर
      • सोनभद्र
  • राजनीति
  • एंटरटेनमेंट
    • बॉलीवुड
    • हॉलीवुड
    • टॉलीवुड
    • भोजपुरी
    • टीवी
    • वेब सीरीज
    • मूवी रिव्यु
  • धर्म कर्म
  • बिज़नेस
  • हेल्थ
  • खेल
  • साइंस
    • टेक्नोलॉजी
    • ऑटोमोबाइल
  • लाइफस्टाइल
    • फैशन
    • स्वास्थ्य
    • ट्रैवेल
    • खान-पान
  • एजुकेशन
  • अजब गजब
  • स्पेशल स्टोरी
  • Web Story
  • होम
  • देश-विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • वाराणसी
      • प्रयागराज
      • अयोध्या
      • लखनऊ
      • गोरखपुर
      • कानपुर
      • आजमगढ़
      • गाजीपुर
      • चंदौली
      • जौनपुर
      • बलिया
      • भदोही
      • मऊ
      • मिर्जापुर
      • सोनभद्र
  • राजनीति
  • एंटरटेनमेंट
    • बॉलीवुड
    • हॉलीवुड
    • टॉलीवुड
    • भोजपुरी
    • टीवी
    • वेब सीरीज
    • मूवी रिव्यु
  • धर्म कर्म
  • बिज़नेस
  • हेल्थ
  • खेल
  • साइंस
    • टेक्नोलॉजी
    • ऑटोमोबाइल
  • लाइफस्टाइल
    • फैशन
    • स्वास्थ्य
    • ट्रैवेल
    • खान-पान
  • एजुकेशन
  • अजब गजब
  • स्पेशल स्टोरी
  • Web Story
No Result
View All Result
Hindi News,Breaking News, Latest News, Political News
No Result
View All Result
Home राज्य उत्तर प्रदेश वाराणसी

एक-दूसरे के पूरक हैं युवा गायकों में राहुल-रोहित मिश्र की नई जोड़ी

by Abhishek Seth
March 15, 2023
in वाराणसी
0
एक-दूसरे के पूरक हैं युवा गायकों में राहुल-रोहित मिश्र की नई जोड़ी
0
SHARES
46
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter
  • काशी में कम उम्र में ही गायन में अर्जित कर ली है ख्याति
  •  बोले- ‘हम युगलबंदी की परम्परा को बढ़ाना चाहते हैं’
  •  हमारा सौभाग्य है कि हम बनारस के संगीत घराने में जन्म लिये

राधेश्याम कमल

वाराणसी। काशी के युवा कलाकारों की नई जोड़ियों में राहुल-रोहित मिश्र बनारस संगीत घराने के सम्मानित परिवार से ताल्लुक रखते हैं। वैसे तो बनारस घराने में गायन के क्षेत्र में कई जोड़ियां पहले भी रही और आज भी हैं। इनमें अमरनाथ-पशुपतिनाथ मिश्र, पं. राजन-साजन मिश्र का नाम सर्वोपरि माना जाता है। कोरोना काल के दौरान प्रख्यात शास्त्रीय गायक पं. राजन मिश्र का अचानक निधन से उनकी जोड़ी पर एक असर तो जरुर पड़ा लेकिन उनके भाई पं. साजन मिश्र ने उसे टूटने नहीं दिया। पं. राजन मिश्र हालांकि अब इस दुनिया में नहीं रहे लेकिन पं. साजन मिश्र उसे अभी भी बरकरार रखे हुये हैं। पं. राजन मिश्र के दोनों पुत्र रितेश-रजनीश ने इस विरासत को संभाल रखा है। पं. साजन मिश्र के पुत्र स्वरांश भी अपने पिता के पदचिह्नों पर लगातार अग्रसर होकर ख्याति अर्जित कर रहे हैं। इन कलाकारों के बीच में जो नई युवा जोड़ी उभर कर सामने आयी है वह है राहुल-रोहित मिश्र की जोड़ी। जो निरंतर बनारस घराने की परम्परा को समृद्ध करने में जुटी हुई है। उन्होंने कम उम्र और कम समय में ही युगलबंदी में जो ख्याति अर्जित की है वह किसी युवा कलाकार के लिए कम नहीं है। राहुल-रोहित से उनके कबीरचौरा स्थित आवास पर खास मुलाकात हुई। इस दौरान उनसे संगीत के परिप्रेक्ष्य में लंबी बातचीत हुई।

पद्मविभूषण गिरिजा देवी से बंधवाया गंडा

राहुल-रोहित मिश्र ने प्रख्यात शास्त्रीय गायिका पद्मविभूषण गिरिजा देवी से गंडा बंधवाया है। राहुल-रोहित मिश्र के दादा स्व. पं बैजनाथ प्रसाद मिश्र सारंगी के बनारस घराने के महान कलाकार रहे। जबकि नाना तबला सम्राट स्व पं  शारदा सहाय थे जो कि पं राम सहाय के प्रत्यक्ष वंशज- जो स्वयं  बनारस शैली के तबला वादन के संस्थापक थे। राहुल-रोहित संगीतज्ञ पं त्रिलोकीनाथ  मिश्र के पुत्र और स्व. पद्मविभूषण गिरिजा देवी के “गंडाबंध शिष्य” हैं। जो स्वयं उनके पर दादा स्वर्गीय पं सरजू प्रसाद मिश्र की शिष्या थीं ।

गायन सीखने के लिए गिरिजा देवी के यहां गुजार दिया बचपन

गायन सीखने के लिए राहुल-रोहित मिश्र ने अपना पूरा बचपन पद्मविभूषण स्व. गिरिजा देवी के संजय गांधी नगर कालोनी काटन मिल में गुजार दी। बचपन से लेकर युवावस्था तक अप्पाजी के सानिध्य में रहने के बाद राहुल-रोहित मिश्र जब मंचों पर पदार्पण किया तो वह सचमुच एक तराशे हुए हीरे की तरह निकले। राहुल मिश्र बताते हैं कि जिस गुरु से हमने सीखा उसी गुरु से रोहित ने भी सीखा। हम लोगों का न तो मत अलग है और न ही संगीत। हम लोगों का व्यक्तित्व थोड़ा अलग हो सकता है लेकिन संगीत में हम दोनों एक ही हैं। देखा जाय तो हम दोनों एक दूसरे के पूरक हैं। कहा कि हर कलाकारोें को पुरस्कार की चाहत है लेकिन वह सही तरीके से मिले तो अच्छा है। कहा कि असली पुरस्कार तो पब्लिक का प्यार है वह पुरस्कार आपकी आत्मा को सुकून देता है।

संकटमोचन संगीत समारोह से की शुरुआत

राहुल-रोहित मिश्र ने प्रसिद्ध संकटमोचन संगीत समारोह में 2011 में शुरुआत की। इसके बाद 2017-18 से मंचों पर नियमित हो गये। वे बताते हैं कि उनके सर्वप्रथम गुरु व पिता संगीतज्ञ पं. त्रिलोकीनाथ मिश्र रहे। उन्होंने पिता से संगीत की कई बारीकियों को सीखा। इसके बाद उन्होंने पं. राजेश्वर प्रसाद मिश्र से  संगीत की जानकारी हासिल की। वर्ष 2005 में वह पद्मविभूषण गिरिजा देवी के यहां रह कर युगलबंदी की बारीकियों को सीखा। रोहित मिश्र बताते हैं कि काशी में युगलबंदी की परम्परा बहुत ही पुरानी है। हम दोनों भाई इस युगलबंदी की परम्परा को और भी आगे बढ़ाना चाहते हैं। हमें बहुत अच्छा लग रहा है कि हम बनारस घराने की इस परम्परा को समृद्ध करने में जुटे हुए हैं। कहा कि हमारा सौभाग्य है कि हम बनारस में पैदा हुए। बड़े पिता पं. धर्मनाथ मिश्र, पं. कामेश्वरनाथ मिश्र, नाना पं. शारदा सहाय रहे। इनके अलावा पं. राजन-साजन मिश्र, पं. कन्हैयालाल मिश्र के अलावा सामता प्रसाद मिश्र गुदई महराज के पुत्र का भी स्नेह मिला। हमारे परदादा पं. सरजू प्रसाद मिश्र रहे।

पं. राजन-साजन मिश्र ने की थी गायन की तारीफ

वे बताते हैं कि वर्ष 2011 में संकटमोचन संगीत समारोह में युगलबंदी पेश करने के बाद प्रख्यात शास्त्रीय गायक पं. राजन-साजन मिश्र ने उन दोनों की तारीफ करते हुए कहा था कि बनारस में संगीत के क्षेत्र में एक अच्छी जोड़ी आयी है। वे बताते हैं कि जब कभी भी पं. राजन-साजन मिश्र का गायन होता था तो हम उन्हें सुनने के लिए अक्सर जाया करते थे। इससे हमें सीखने का मौका मिलता था। उन्होंने पूरी दुनिया को बताया कि यहां पर ख्याल गायकी भी है। राहुल-रोहित मिश्र ने तानसेन संगीत समारोह, कालीदास संगीत समारोह, दिल्ली ठुमरी फेस्टिवल समेत कई समारोहों में युगलबंदी कर चुके हैं। राहुल और रोहित हिन्दुस्तानी शास्त्रीय संगीत के अधिकांश रूपों में प्रशिक्षित हैं। जो बनारस घराने के विशिष्ट हैं, जिनमें ख्याल, ठुमरी, टप्पा, दादरा, चैती, कजरी, होरी, भजन आदि शामिल हैं। राहुल-रोहित मिश्र प्रयाग संगीत समिति, इलाहाबाद से प्रवीण की डिग्री हासिल की है। इसके अलावा संस्कृति मंत्रालय से राष्ट्रीय छात्रवृत्ति धारक हैं। 2014 में, राहुल-रोहित मिश्र ने एक फ्यूजन एलबम में वर की गायक / गीतकार के साथ काम किया, जिसमें उनका मुख्य शास्त्रीय संगीत की शैली का प्रदर्शन किया गया था। राहुल-रोहित मिश्र के साथ ‘देस परदेस बैंड’ नामक बैंड के सह-संस्थापक भी हैं, जो कि लीजेंडरी म्यूजिक कंपोजर ए.आर. रहमान की संगीत कंपनी “क्यूकी” का हिस्सा बनने वाला पहला अंतर्राष्ट्रीय फ्यूजन बैंड है। राहुल- रोहित न केवल वे अपने पूर्वजों के संगीत का प्रसार कर रहे हैं और जो उपहार उन्हें अपने गुरु से हिंदुस्तानी वोकल क्लासिकल के क्षेत्र में मिला है, बल्कि इसे विश्व और संगीत के अन्य रूपों में भी फैला रहे हैं।

Related Posts:

  • India : जानिए भारत का नाम "भारत" कैसे पड़ा और कैसी…
  • हजारों शिष्यों को संगीत में कर चुके हैं पारंगत पं०…
  • शास्त्रीय संगीत की ऐसी ललक, डॉ० रागिनी सरना ने छोड़…
  • Gulab Bari: काशी में जीवंत है गुलाबबाड़ी की परम्परा,…
  • MGKVP Convocation: दीक्षांत समारोह में शामिल हुईं…
  • Chaubepur: मार्कंडेय महोत्सव में आए अनूप जलोटा से…
Previous Post

खाद्य तथा रसद राज्यमंत्री ने किया अन्नपूर्ति एटीएम मल्टीग्रेन मशीन का शुभारम्भ

Next Post

Cyber Crime: एक साल के अंदर 120 लोग हुए साइबर क्राइम का शिकार

Next Post
Varanasi Cyber crime

Cyber Crime: एक साल के अंदर 120 लोग हुए साइबर क्राइम का शिकार

Web Stories

10 Things to know about The Kerala Story
Rashifal: 21 अप्रैल से वृहस्पति बदलेंगे अपनी चाल, राशियों पर पड़ेगा बड़ा प्रभाव
ब्लैक साड़ी में खुबसूरत दिखीं South Actress Keerthy Suresh
गोल्डन लहंगे में दुल्हन बनीं एक्ट्रेस Mrunal Thakur
बदलने वाली है ग्रहों की चाल, राशियों पर पड़ेगा ये प्रभाव

Recent Posts

  • UP: होटल में किशोरी को बंधक बना करवाया देह व्यापार, महिला समेत 4 गिरफ्तार
  • Varanasi: अन्नपूर्णा अन्नक्षेत्र की रसोई बंद, मायूस लौटे भक्त, 35 सालों से हो रहा था संचालित, आस्था पर गैस संकट की आंच
  • लखनऊ: विवादों के बाद IAS अभिषेक प्रकाश की बहाली, नियुक्ति विभाग ने जारी किया आदेश
  • केंद्र सरकार के फैसले से Sonam Wangchuk को मिली राहत: लद्दाख आन्दोलन में NAS के तहत हुई थी गिरफ्तारी
  • दिल्ली में पुलिस थाने पर CBI की छापेमारी: 20 हजार की रिश्वत लेते हेड कॉन्स्टेबल गिरफ्तार
  • सिलेंडर के लिए जंग: कहीं मारपीट, कहीं मौत तो कहीं ठगी… LPG बना ‘सोना-चांदी’
  • Rape case: फर्स्ट एसी में भी नहीं सुरक्षित बेटियां! चलती ट्रेन में मेडिकल छात्रा से रेप की कोशिश, लखनऊ में आरोपी गिरफ्तार
  • बच्चों के Summer Vacation को कैसे बनाएं मजेदार और प्रोडक्टिव: छुट्टियों को खास बनाने के लिए अपनाएं ये खास टिप्स
  • UP Accident: कार सीख रही महिला ने मारी टक्कर, छात्र की मौत, परिजनों ने किया चक्काजाम
  • BHU में जूनियर डॉक्टर ने उठाया खौफनाक कदम, इंसुलिन ओवरडोज से हालत गंभीर

Categories

About Us

Jansandesh Times

Category

  • अजब गजब
  • अपराध
  • अयोध्या
  • आजमगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • एजुकेशन
  • एंटरटेनमेंट
  • ऑटोमोबाइल
  • कानपुर
  • खान-पान
  • खेल
  • गाजीपुर
  • गोरखपुर
  • चंदौली
  • जौनपुर
  • टीवी
  • टेक्नोलॉजी
  • टॉलीवुड
  • ट्रैवेल
  • दिल्ली
  • देश-विदेश
  • धर्म कर्म
  • प्रयागराज
  • फैशन
  • फ़ोटो गैलरी
  • बलिया
  • बिज़नेस
  • बॉलीवुड
  • भदोही
  • भोजपुरी
  • मऊ
  • मिर्जापुर
  • मूवी रिव्यु
  • राजनीति
  • राज्य
  • लखनऊ
  • लाइफस्टाइल
  • वाराणसी
  • वेब सीरीज
  • साइंस
  • सोनभद्र
  • स्पेशल स्टोरी
  • स्वास्थ्य
  • हेल्थ
  • हॉलीवुड

Recent Posts

  • UP: होटल में किशोरी को बंधक बना करवाया देह व्यापार, महिला समेत 4 गिरफ्तार
  • Varanasi: अन्नपूर्णा अन्नक्षेत्र की रसोई बंद, मायूस लौटे भक्त, 35 सालों से हो रहा था संचालित, आस्था पर गैस संकट की आंच
  • लखनऊ: विवादों के बाद IAS अभिषेक प्रकाश की बहाली, नियुक्ति विभाग ने जारी किया आदेश
  • केंद्र सरकार के फैसले से Sonam Wangchuk को मिली राहत: लद्दाख आन्दोलन में NAS के तहत हुई थी गिरफ्तारी
  • दिल्ली में पुलिस थाने पर CBI की छापेमारी: 20 हजार की रिश्वत लेते हेड कॉन्स्टेबल गिरफ्तार
  • About
  • Advertise
  • EPaper

© 2022 Jansandesh Times

No Result
View All Result
  • होम
  • देश-विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • वाराणसी
      • प्रयागराज
      • अयोध्या
      • लखनऊ
      • कानपुर
      • गोरखपुर
  • राजनीति
  • एंटरटेनमेंट
    • हॉलीवुड
    • बॉलीवुड
    • टॉलीवुड
    • टीवी
    • भोजपुरी
    • वेब सीरीज
    • मूवी रिव्यु
  • धर्म कर्म
  • अपराध
  • बिज़नेस
  • हेल्थ
  • खेल
  • साइंस
    • टेक्नोलॉजी
    • ऑटोमोबाइल
  • लाइफस्टाइल
    • फैशन
    • स्वास्थ्य
    • ट्रैवेल
    • खान-पान
  • एजुकेशन
  • अजब गजब
  • स्पेशल स्टोरी
  • Web Story
  • E-Paper
  • English News

© 2022 Jansandesh Times

10 Things to know about The Kerala Story Rashifal: 21 अप्रैल से वृहस्पति बदलेंगे अपनी चाल, राशियों पर पड़ेगा बड़ा प्रभाव ब्लैक साड़ी में खुबसूरत दिखीं South Actress Keerthy Suresh गोल्डन लहंगे में दुल्हन बनीं एक्ट्रेस Mrunal Thakur बदलने वाली है ग्रहों की चाल, राशियों पर पड़ेगा ये प्रभाव
Verified by MonsterInsights