• About
  • Advertise
  • EPaper
Wednesday, January 28, 2026
No Result
View All Result
Hindi News,Breaking News, Latest News, Political News
E-PAPER
english news
  • होम
  • देश-विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • वाराणसी
      • प्रयागराज
      • अयोध्या
      • लखनऊ
      • गोरखपुर
      • कानपुर
      • आजमगढ़
      • गाजीपुर
      • चंदौली
      • जौनपुर
      • बलिया
      • भदोही
      • मऊ
      • मिर्जापुर
      • सोनभद्र
  • राजनीति
  • एंटरटेनमेंट
    • बॉलीवुड
    • हॉलीवुड
    • टॉलीवुड
    • भोजपुरी
    • टीवी
    • वेब सीरीज
    • मूवी रिव्यु
  • धर्म कर्म
  • बिज़नेस
  • हेल्थ
  • खेल
  • साइंस
    • टेक्नोलॉजी
    • ऑटोमोबाइल
  • लाइफस्टाइल
    • फैशन
    • स्वास्थ्य
    • ट्रैवेल
    • खान-पान
  • एजुकेशन
  • अजब गजब
  • स्पेशल स्टोरी
  • Web Story
  • होम
  • देश-विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • वाराणसी
      • प्रयागराज
      • अयोध्या
      • लखनऊ
      • गोरखपुर
      • कानपुर
      • आजमगढ़
      • गाजीपुर
      • चंदौली
      • जौनपुर
      • बलिया
      • भदोही
      • मऊ
      • मिर्जापुर
      • सोनभद्र
  • राजनीति
  • एंटरटेनमेंट
    • बॉलीवुड
    • हॉलीवुड
    • टॉलीवुड
    • भोजपुरी
    • टीवी
    • वेब सीरीज
    • मूवी रिव्यु
  • धर्म कर्म
  • बिज़नेस
  • हेल्थ
  • खेल
  • साइंस
    • टेक्नोलॉजी
    • ऑटोमोबाइल
  • लाइफस्टाइल
    • फैशन
    • स्वास्थ्य
    • ट्रैवेल
    • खान-पान
  • एजुकेशन
  • अजब गजब
  • स्पेशल स्टोरी
  • Web Story
No Result
View All Result
Hindi News,Breaking News, Latest News, Political News
No Result
View All Result
Home धर्म कर्म

मकर संक्रांति: माघ मकरगत रवि जब होई, तीर्थ पतिहिं आव सब कोई

by Abhishek Seth
January 10, 2023
in धर्म कर्म
0
मकर संक्रांति: माघ मकरगत रवि जब होई, तीर्थ पतिहिं आव सब कोई
0
SHARES
3
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter
  • इस दिन सूर्य शनि की राशि मकर राशि में प्रवेश करते हैं और पिता पुत्र का मिलन होता है
  • नदियों में गंगा स्नान व दान पुण्य का होता है विशेष महत्व
  • गंगा सागर के ही स्थान पर भगीरथ के पुरखों को मिली थी मुक्ति

मकर संक्रांति के दिन ही गंगाजी भगीरथ के पीछे-पीछे चलकर कपिल मुनि के आश्रम से होती हुई सागर में जाकर मिली थीं। महाराज भगीरथ ने अपने पूर्वजों के लिए इस दिन तर्पण किया था इसलिए मकर संक्रांति पर गंगासागर में मेला लगता है। राजा भगीरथ ने अपने पूर्वजों का गंगाजल, अक्षत, तिल से श्राद्ध तर्पण किया था।

वाराणसी। आचार्य वेद प्रकाश मिश्र कलाधर बताते हैं कि संक्रान्ति का अर्थ है, ‘सूर्य का एक राशि से अलगी राशि में संक्रमण (जाना)। एक संक्रांति से दूसरी संक्रांति के बीच का समय ही सौर मास है। पूरे वर्ष में कुल 12 संक्रान्तियां होती हैं। लेकिन इनमें से चार संक्रांति मेष, कर्क, तुला और मकर संक्रांति महत्वपूर्ण हैं। पौष मास में सूर्य का धनु राशि को छोड़ मकर राशि में प्रवेश मकर संक्रान्ति रूप में जाना जाता है। भारतीय पंचांग पद्धति की समस्त तिथियां चन्द्रमा की गति को आधार मानकर निर्धारित की जाती हैं, किन्तु मकर संक्रान्ति को सूर्य की गति से निर्धारित किया जाता है, मकर संक्रान्ति हिन्दुओं का प्रमुख पर्व है और इसे सम्पूर्ण भारत और नेपाल के सभी प्रान्तों में किसी न किसी रूप में मनाया जाता है।

मकर संक्रांति की पौराणिक मान्यताएं

इस दिन भगवान भास्कर अपने पुत्र शनि से मिलने स्वयं उसके घर जाते हैं। चूंकि शनि देव मकर राशि के स्वामी हैं, अत: इस दिन को मकर संक्रान्ति के नाम से जाना जाता है। इस दिन भगवान भास्कर अपने पुत्र शनि से मिलने स्वयं उसके घर जाते हैं। चूंकि शनि देव मकर राशि के स्वामी हैं, अत: इस दिन को मकर संक्रान्ति के नाम से जाना जाता है। ऐसी मान्यता है कि इस दिन भगवान भास्कर अपने पुत्र शनि से मिलने स्वयं उसके घर जाते हैं। चूंकि शनि देव मकर राशि के स्वामी हैं, अत: इस दिन को मकर संक्रान्ति के नाम से जाना जाता है।

मकर संक्रांति का ज्योतिषीय और वैज्ञानिक महत्व

ऐसा माना जाता है कि विश्व की 90 फीसदी आबादी पृथ्वी के उत्तरी गोलार्ध में ही निवास करती है अत: मकर संक्रांति पर्व न केवल भारत के लिए बल्कि लगभग पूरी मानव जाति के लिए उल्लास का दिन है। सूर्य सभी राशियों को प्रभावित करते हैं, किन्तु कर्क व मकर राशियों में सूर्य का प्रवेश अत्यन्त महत्वपूर्ण है। यह प्रवेश अथवा संक्रमण क्रिया छह-छह माह के अन्तराल पर होती है। सर्वविदित है कि पृथ्वी की धुरी 23.5 अंश झुकी होने के कारण सूर्य छह माह पृथ्वी  के उत्तरी गोलार्द्ध के निकट होता है और शेष छह माह दक्षिणी गोलार्द्ध के निकट होता है।

भारत देश उत्तरी गोलार्ध में स्थित है, इसलिए तमसो मा ज्योतिर्गमय का उद्घोष करने वाली भारतीय संस्कृति में मकर संक्रांति अत्यंत महत्वपूर्ण है। भारतवर्ष के लोग इस दिन सूर्यदेव की आराधना एवं पूजन कर, उसके प्रति अपनी कृतज्ञता प्रकट करते हैं। सम्पूर्ण विश्व के सभी उत्सवों में संभवत: मकर संक्रांति ही एकमात्र उत्सव है जो किसी स्थानीय परम्परा, मान्यता, विश्वास या किसी विशेष स्थानीय घटना से सम्बंधित नहीं है, बल्कि एक खगोलीय घटना, वैश्विक भूगोल और विश्व कल्याण की भावना पर आधारित है और सम्पूर्ण मानवता (उत्तरी गोलार्ध की 90% आबादी) को आनंद देने वाला है।

उत्तरायण में देह त्यागने वाले ब्रह्मगति को प्राप्त होते हैं

शास्त्रों के अनुसार, देवताओं के दिन की गणना इस दिन से ही प्रारम्भ होती है। सूर्य जब दक्षिणायन में रहते है तो उस अवधि को देवताओं की रात्रि व उत्तरायण के छह माह को दिन कहा जाता है। दक्षिणायन को नकारात्मकता का प्रतीक तथा उत्तरायण को सकारात्मकता का प्रतीक माना गया है। भगवद् गीता के अध्याय आठ में भगवान कृष्ण कहते हैं कि उत्तरायण के छह माह में देह त्याग करने वाले ब्रह्म गति को प्राप्त होते हैं जबकि और दक्षिणायन के छह माह में देह त्याग करने वाले संसार में वापिस आकर जन्म मृत्यु को प्राप्त होते  हैं। यही कारण था कि भीष्म पितामह महाभारत युद्ध समाप्ति के बाद मकर संक्रान्ति की प्रतीक्षा में अपने प्राणों को रोके अपार वेदना सह कर शर-शैया पर पड़े रहे थे। मान्यता यह भी है कि इस दिन यशोदा ने श्रीकृष्ण को प्राप्त करने के लिए व्रत किया था।

गंगा सागर में भगीरथ ने अपने पुरखों को दिलायी थी मुक्ति

मान्यताओं के अनुसार ऋषि-मुनियों के लिए गृहस्थ आश्रम या पारिवारिक जीवन वर्जित है। पर विष्णु जी के कहने पर कपिलमुनी के पिता कर्दम ऋषि ने गृहस्थ आश्रम में प्रवेश किया। उन्होंने भगवान श्रीहरी से शर्त रखी कि ऐसे में भगवान विष्णु को उनके पुत्र रूप में जन्म लेंना होगा। भगवान विष्णु ने शर्त मान लिया और कपिलमुनी का जन्म हुआ। फलत: उन्हें विष्णु का अवतार माना गया। आगे चल कर गंगा और सागर के मिलन स्थल पर कपिल मुनि आश्रम बना कर तप करने लगे।

सारे तीरथ बार-बार, गंगा सागर एक बार

इस दौरान राजा सगर ने अश्वमेध यज्ञ आयोजित किया। इस के बाद यज्ञ के अश्वों को स्वतंत्र छोड़ा गया। राजा सगर ने यज्ञ अश्वों के रक्षा के लिए उनके साथ अपने 60 हजार पुत्रों को भेजा। अचानक यज्ञ अश्व गायब हो गया। खोजने पर यज्ञ अश्व कपिल मुनि के आश्रम में मिले। फलत: सगर पुत्र साधनरत ऋषि से नाराज हो उन्हे अपशब्द कहने लगे। ऋषि ने नाराज हो कर उन्हे शापित किया और उन सभी को अपने नेत्रों के तेज से भस्म कर दिया। मुनि के श्राप के कारण उनकी आत्मा को मुक्ति नहीं मिल सकी। काफी वर्षों के बाद राजा सगर के पौत्र राजा भागीरथ कपिल मुनि से माफी मांगने पहुंचे। कपिल मुनि राजा भागीरथ के व्यवहार से प्रसन्न हुए। उन्होंने कहा कि गंगा जल से ही राजा सगर के 60 हजार मृत पुत्रों का मोक्ष संभव है। राजा भागीरथ ने अपने अथक प्रयास और तप से गंगा को धरती पर उतारा। अपने पुरखों के भस्म स्थान पर गंगा को मकर संक्रान्ति के दिन लाकर उनकी आत्मा को मुक्ति और शांति दिलाई। यही स्थान गंगासागर कहलाया, इसलिए यहां स्नान का इतना महत्व है।

इस बार माघ में पड़ रहा मकर संक्रांति

माघ माह में मकर संक्रांति पड़ने की अपनी पौराणिक मान्यताएं हैं यह ना सिर्फ देश हित के लिए बेहतर माना जाता है बल्कि सभी राशियों पर भी शुभाशुभ फल देने वाला होता है।  ज्योतिषाचार्य वेद प्रकाश बताते हैं कि हर तीन साल बाद अधिकमास में ऐसी तिथियों को देखा जा सकता है। 

Related Posts:

  • Pitru Paksha 2024: कल से शुरू होगा पितृपक्ष,…
  • Makar Sankranti 2024: 15 जनवरी को मनाई जाएगी मकर…
  • Pishachmochan Kund: गंगा अवतरण के पहले ही हुई थी…
  • सही तरीके व नियम से चढ़ाऐ सूर्य देव को जल
  • India : जानिए भारत का नाम "भारत" कैसे पड़ा और कैसी…
  • सूर्य को जल देने वाली प्रक्रिया से मिलने वाले लाभ
Previous Post

भविष्यवाणी: एलन मस्क भड़का सकते हैं तीसरा विश्वयुद्ध !

Next Post

Ghatak: इस एक फिल्म को बनने में लगे थे 5 साल, सनी देओल के जगह कमल हसन को ऑफर हुई थी फिल्म

Next Post
Ghatak: इस एक फिल्म को बनने में लगे थे 5 साल, सनी देओल के जगह कमल हसन को ऑफर हुई थी फिल्म

Ghatak: इस एक फिल्म को बनने में लगे थे 5 साल, सनी देओल के जगह कमल हसन को ऑफर हुई थी फिल्म

Web Stories

10 Things to know about The Kerala Story
Rashifal: 21 अप्रैल से वृहस्पति बदलेंगे अपनी चाल, राशियों पर पड़ेगा बड़ा प्रभाव
ब्लैक साड़ी में खुबसूरत दिखीं South Actress Keerthy Suresh
गोल्डन लहंगे में दुल्हन बनीं एक्ट्रेस Mrunal Thakur
बदलने वाली है ग्रहों की चाल, राशियों पर पड़ेगा ये प्रभाव

Recent Posts

  • UGC विवाद में पिंडरा विधायक अवधेश सिंह बने सुर्खियों का केंद्र, प्रेस कांफ्रेंस छोड़ भागे
  • UGC को लेकर काशी विद्यापीठ में छात्रों का हंगामा: सभी विभागों पर जड़ा ताला, परीक्षाएं रद्द, यूजीसी गो-बैक के लगे नारे
  • Plane Crash: महाराष्ट्र विमान हादसे में जौनपुर की पिंकी माली की मौत, फ्लाइट अटेंडेंट के तौर पर थी मौजूद
  • Sonbhadra: भिखारी का गला कटा मिला शव, लूट के इरादे से नृशंस हत्या की आशंका
  • Prayagraj: शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने छोड़ा माघ मेला, कहा- कभी नहीं की थी ऐसी कल्पना, हृदय को पहुंची ठेस
  • Cough syrup: कफ सिरप प्रकरण में शुभम जायसवाल के करीबी विकास सिंह समेत तीन गिरफ्तार, 34 करोड़ का किया अवैध कारोबार
  • Ajit Pawar Death: नहीं रहे महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार, बारामती में लैंडिंग के दौरान प्लेन क्रैश, विमान में सवार सभी लोगों की मौत
  • UGC नियमों के खिलाफ काशी में जमकर प्रदर्शन: सड़कों पर उतरे छात्र-युवा, दिल्ली तक आंदोलन की चेतावनी
  • Varanasi: माथे पर त्रिपुंड, गले में कंठी, धोती-कुर्ता पहने बटुकों ने खेला क्रिकेट मैच, संस्कृत में हुई कमेंट्री, जमकर लगे चौंके-छक्के
  • UGC नियमों पर देशभर में बवाल: सड़कों से सुप्रीम कोर्ट तक गूंज, सरकार जल्द करेगी स्थिति साफ

Categories

About Us

Jansandesh Times

Category

  • अजब गजब
  • अपराध
  • अयोध्या
  • आजमगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • एजुकेशन
  • एंटरटेनमेंट
  • ऑटोमोबाइल
  • कानपुर
  • खान-पान
  • खेल
  • गाजीपुर
  • गोरखपुर
  • चंदौली
  • जौनपुर
  • टीवी
  • टेक्नोलॉजी
  • टॉलीवुड
  • ट्रैवेल
  • दिल्ली
  • देश-विदेश
  • धर्म कर्म
  • प्रयागराज
  • फैशन
  • फ़ोटो गैलरी
  • बलिया
  • बिज़नेस
  • बॉलीवुड
  • भदोही
  • भोजपुरी
  • मऊ
  • मिर्जापुर
  • मूवी रिव्यु
  • राजनीति
  • राज्य
  • लखनऊ
  • लाइफस्टाइल
  • वाराणसी
  • वेब सीरीज
  • साइंस
  • सोनभद्र
  • स्पेशल स्टोरी
  • स्वास्थ्य
  • हेल्थ
  • हॉलीवुड

Recent Posts

  • UGC विवाद में पिंडरा विधायक अवधेश सिंह बने सुर्खियों का केंद्र, प्रेस कांफ्रेंस छोड़ भागे
  • UGC को लेकर काशी विद्यापीठ में छात्रों का हंगामा: सभी विभागों पर जड़ा ताला, परीक्षाएं रद्द, यूजीसी गो-बैक के लगे नारे
  • Plane Crash: महाराष्ट्र विमान हादसे में जौनपुर की पिंकी माली की मौत, फ्लाइट अटेंडेंट के तौर पर थी मौजूद
  • Sonbhadra: भिखारी का गला कटा मिला शव, लूट के इरादे से नृशंस हत्या की आशंका
  • Prayagraj: शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने छोड़ा माघ मेला, कहा- कभी नहीं की थी ऐसी कल्पना, हृदय को पहुंची ठेस
  • About
  • Advertise
  • EPaper

© 2022 Jansandesh Times

No Result
View All Result
  • होम
  • देश-विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • वाराणसी
      • प्रयागराज
      • अयोध्या
      • लखनऊ
      • कानपुर
      • गोरखपुर
  • राजनीति
  • एंटरटेनमेंट
    • हॉलीवुड
    • बॉलीवुड
    • टॉलीवुड
    • टीवी
    • भोजपुरी
    • वेब सीरीज
    • मूवी रिव्यु
  • धर्म कर्म
  • अपराध
  • बिज़नेस
  • हेल्थ
  • खेल
  • साइंस
    • टेक्नोलॉजी
    • ऑटोमोबाइल
  • लाइफस्टाइल
    • फैशन
    • स्वास्थ्य
    • ट्रैवेल
    • खान-पान
  • एजुकेशन
  • अजब गजब
  • स्पेशल स्टोरी
  • Web Story
  • E-Paper
  • English News

© 2022 Jansandesh Times

10 Things to know about The Kerala Story Rashifal: 21 अप्रैल से वृहस्पति बदलेंगे अपनी चाल, राशियों पर पड़ेगा बड़ा प्रभाव ब्लैक साड़ी में खुबसूरत दिखीं South Actress Keerthy Suresh गोल्डन लहंगे में दुल्हन बनीं एक्ट्रेस Mrunal Thakur बदलने वाली है ग्रहों की चाल, राशियों पर पड़ेगा ये प्रभाव
Verified by MonsterInsights