वाराणसी। कैंट जीआरपी ने गुरुवार को प्लेटफार्म नंबर एक से 45 पाउच शराब के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया। जीआरपी वाराणसी पुलिस उपाधीक्षक सुनील कुमार सिंह के निर्देशन और इंस्पेक्टर हेमंत कुमार सिंह के नेतृत्व में जीआरपी के गजबे आलम अपनी टीम नरेन्द्र कुमार तिवारी, अखिलेश सरोज के साथ प्लेटफार्म नंबर एक पर संदिग्धों की जांच कर रहे थे। इस दौरान एक युवक को पुलिस बल को देख भागते हुए उसे पकड़ लिया। तलाशी लेने पर उसके बैग से 45 पाउच शराब (सभी 180 एम एल) बरामद किया।
जीआरपी इंस्पेक्टर हेमंत कुमार सिंह ने बताया कि युवक की पहचान बबलू पाण्डेय (24)पुत्र रामा पाण्डेय निवासी थाना करण्डा गाजीपुर के रूप में कई गयी। पकड़े गए युवक के पास से बरामदगी के आधार पर नियमानुसार कार्यवाही करते हुए 17/23 धारा 60 आबकारी एक्ट पंजीकृत करते हुए विधिक कार्यवाही की गयी ।

