केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह (Amit Shah) ने मंगलवार को असम दौरे पर कहा कि मेरे जिगर के टुकड़ों युवा भाइयों-बहनों, मुझे आने में जरा देर हो गई। इसके लिए मैं माफ़ी मांगता हूँ। पहले नॉर्थ ईस्ट कांग्रेस का गढ़ माना जाता था। राहुल बाबा ने पूरे देश की यात्रा की, लेकिन त्रिपुरा, मेघालय और नागालैंड के चुनाव में कांग्रेस का सूपड़ा साफ़ हो गया।
वे विदेश में जाकर देश की बुराई करते हैं। यदि ऐसा ही चलता रहा, तो एक दिन पूरे देश से कांग्रेस का सूपड़ा साफ़ हो जाएगा।
केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने असम दौरे पर डिब्रूगढ़ में भाजपा कार्यालय का शिलान्यास किया। अमित शाह ने अपने संबोधन में कहा कि भाजपा सरकार में असम अपने आसपास के राज्यों के साथ सीमा विवाद समाप्त कर रहा है। बीजेपी सरकार बनने के बाद से यहां 41 हजार लोगों को नौकरी दी गई। राज्य में 12 मेडिकल कॉलेज बन गए हैं और 12 मेडिकल कॉलेज और बनने वाले हैं। इतना ही नहीं, बिहू त्यौहार के दिन प्रधानमंत्री असम को AIIMS भी देने वाले हैं।
Addressing the @BJP4Assam Karyakartas at the foundation stone laying ceremony for the BJP Dibrugarh office.
— Amit Shah (@AmitShah) April 11, 2023
বিজেপিৰ ডিব্ৰুগড় কাৰ্যালয়ৰ ভূমিপূজন উপলক্ষে অসম প্ৰদেশৰ কাৰ্যকৰ্তাসকলক সম্বোধন কৰাৰ মুহূৰ্তত https://t.co/f2NmhvAF1A
36 हजार करोड़ के बजट को बढ़ाकर 76 हजार करोड़ किया
गृहमंत्री ने आगे कहा कि एक ज़माने में असम आंदोलन और आतंकवाद से पीड़ित था। पीएम मोदी के नेतृत्व में आज असम विकास की रह पर है। पहले कांग्रेस की सरकार 36 हजार करोड़ का बजट देती थी। भाजपा ने इसे बढ़ाकर 76 हजार करोड़ कर दिया। देशभर में भाजपा की सरकारें विकास को आगे बढ़ा रही हैं।
24 में 12 सीटों पर होगा बीजेपी के कब्ज़ा-अमित शाह
अमित शाह ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस वालों कान खोलकर सुन लो, 2024 में असम की 14 में से 12 सीटों पर बीजेपी का कब्ज़ा होगा। इसके साथ ही बीजेपी देश में 300 ज्यादा सीटों के साथ सरकार बनाएगी और मोदी देश में तीसरी बार प्रधानमंत्री बनेंगे।
बता दें कि केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह 10 अप्रैल को दो दिवसीय दौरे पर असम और अरुणाचल प्रदेश के दौरे पर पहुंचे थे। अमित शाह ने सोमवार को अरुणाचल प्रदेश के किबिथू गांव में ‘वाइब्रेंट विलेजेज प्रोग्राम (VPP)’ की शुरुआत की थी। वहीं, चीन ने अमित शाह के अरुणाचल प्रदेश दौरे को उसकी क्षेत्रीय संप्रभुता का उल्लंघन बताया है।
The tales of their supreme sacrifice for the motherland will forever resound in India’s history and remain inspiring generations to come, to live a life dedicated to the nation.
— Amit Shah (@AmitShah) April 11, 2023
Paid tributes to the brave heroes of the 1962 War at the Walong War Memorial in Arunachal Pradesh. pic.twitter.com/YcT6fE3rMs
अमित शाह की यात्रा बीजिंग की क्षेत्रीय संप्रभुता का उल्लंघन
अमित शाह के अरुणाचल प्रदेश के दौरे पर चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता वांग वेनबिन ने कहा कि भारतीय गृहमंत्री अमित शाह के अरुणाचल प्रदेश की यात्रा का हम विरोध करते हैं। क्षेत्र में भारतीय गृहमंत्री की गतिविधियां बीजिंग की क्षेत्रीय संप्रभुता का उल्लंघन है।
चीन ने भारतीय क्षेत्र के 11 जगहों के नाम बदले
बता दें कि चीन लम्बे समय से अरुणाचल प्रदेश पर अपना दावा करता नजर आया है। पिछले सप्ताह चीन ने अरुणाचल प्रदेश में 11 जगहों के नाम बदले थे। इस पर भारतीय विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने कहा – हम इन नए नामों को सिरे से ख़ारिज करते हैं। अरुणाचल प्रदेश भारत का आन्तरिक हिस्सा था, है और रहेगा। इस तरह से नाम बदलने से हकीकत नहीं बदलेगी। चीन ने पिछले 5 वर्ष में ऐसा तीसरी बार किया है। इससे पहले चीन ने 2021 में 15 जगहों और 2017 में 6 जगहों के नाम बदले थे।
you may read-https://jansandeshtimes.in/hi//politics/prime-ministers-degree-is-not-an-issue-sharad-pawar-gives-another-blow-to-the-opposition/