Mau: जिले कोतवाली थाना क्षेत्र के मुंशी पुरा मुहल्ले में गुरूवार को उस वक़्त हड़कंप मच गया, जब वहां स्थित पशु अस्पताल की बाउंड्री परिसर में एक नरमुंड मिला। नरमुंड के मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। आशंका जताई जा रही है कि किसी बच्चे का नरमुंड है। स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। मौके पर पहुँची पुलिस ने नरमुंड को कब्जे में लेकर उसको फोरेंसिक जांच के लिए भेज दिया और जांच में जुट गई है। आसपास के लोगों से भी पूछताछ की जा रही है।
Mau: इलाके के लोगों में दहशत
हालांकि यह नरमुंड किसका है और यहां कैसे पहुंचा। इसका अबतक पता नहीं चल पाया है। इस घटना को लेकर इलाके (Mau) में दहशत और तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं।
इस पूरे मामले में अपर पुलिस अधीक्षक ने बताया कि थाना कोतवाली के सारहु पुलिस चौकी क्षेत्र में एक सिर के अवशेष मिले हैं। पुलिस ने इसे कब्जे में ले लिया है और उसको परीक्षण के लिए भेजवा दिया गया है। सभी तथ्यों को ध्यान में रखते हुए इसकी जांच की जाएगी। यह भी देखा जायेगा कि किसी जानवर ने तो इसे यहाँ लाकर नहीं छोड़ दिया है। फिलहाल जांच शुरू हो गई और जो भी परिणाम सामने आएंगे, उसके आधार पर उचित कार्यवाही की जाएगी।

