पश्चिम एशिया में चल रहे युद्ध के बीच उठ रहे तमाम अफवाहों और इस से जुड़े विषयों पर बात करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Pm Modi) ने सर्वदलीय बैठक बुलाने का फैसला किया है। जो बुधवार को शाम 5 बजे संसद भवन में होगी। इस बैठक में सभी दलों को पुरे मामले की जानकारी दी जाएगी।
इस बैठक का उद्देश्य साफ है कि देश के अंदर राजनीतिक एकजुटता दिखाते हुए दुनिया को यह संदेश देना कि ऐसे गंभीर अंतरराष्ट्रीय संकट पर भारत एकजुट है। इस बैठक में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, गृह मंत्री अमित शाह और विदेश मंत्री एस। जयशंकर समेत कई वरिष्ठ मंत्री और नेता शामिल होंगे। साथ ही विपक्ष के भी नेता इस बैठक में शामिल होंगे। बैठक के जरिये इस संकट को लेकर सरकार विपक्ष द्वारा एक साझा रणनीति बनाना चाहती है।
Pm Modi: लोगों में फैला डर
बताते चलें कि सोमवार के दिन प्रधानमंत्री (Pm Modi) ने सदन में बोलते हुए कहा था कि दुनिया में जो कठिन हालत बने हैं उनका प्रभाव लम्बे समय तक बने रहने की आशंका है। इसलिए हमें तैयार रहना होगा, हमें एकजुट रहना होगा। हम कोरोना के समय भी एकजुटता से ऐसी चुनौतियों का सामना कर चुके हैं। जिसके बाद सोशल मिडिया के कई प्लेटफॉर्म पर इस बात को लेकर तरह तरह की चर्चाएँ होने लगी हैं। लोगों में डर फैल गया कि क्या अब फिर से लॉकडाउन लगेगा। जिसे लेकर प्रधानमंत्री (Pm Modi) ने सर्वदलीय बैठक का एलान किया है ताकि सभी बातों को स्पष्ट रूप से लोगों तक पहुंचाया जा सके।
इसके अलावा, प्रधानमंत्री (Pm Modi) ने सदन में ये भी जानकारी दी कि सरकार ने 7 अलग-अलग एंपावर्ड ग्रुप भी बनाए हैं, जो LPG, क्रूड ऑयल, उर्वरक जैसे सामानों की आपूर्ति निर्बाध बनी रहे, उसके साथ-साथ गल्फ एरिया में हमारे जितने नागरिक फंसे हुए हैं, उनको निकालने और उनकी सुरक्षा को लेकर क्या इंतजाम हैं, उसकी भी लगातार निगरानी की जा रही है। इन सब विषयों को लेकर सरकार की ओर से सर्वदलीय बैठक (all party meeting) में भी सभी दलों को जानकारी दी जाएगी।

