Deepawali: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपनी परंपरा को जारी रखते हुए लगातार 11वीं बार भारतीय जवानों के साथ दिवाली का पर्व मनाया। इस बार वे गुजरात के कच्छ पहुंचे, जहां उन्होंने BSF, आर्मी, नेवी और एयरफोर्स के जवानों को मिठाई खिलाई और उनके साथ त्योहार की खुशियां साझा कीं।
प्रधानमंत्री मोदी का यह सैनिकों के बीच दिवाली मनाने का सिलसिला 2014 में प्रधानमंत्री बनने के बाद शुरू हुआ, जब वे पहली बार सियाचिन में तैनात जवानों से मिले थे। तब से हर साल अलग-अलग सीमावर्ती और दुर्गम क्षेत्रों में जाकर वे जवानों का हौसला बढ़ाते आए हैं।
पीएम ने 10 वर्षों में जवानों के साथ मनाई Deepawali
– 2023: पीएम मोदी हिमाचल प्रदेश के लेपचा में भारतीय जवानों के साथ दिवाली मनाने पहुंचे।
– 2022: कारगिल में जवानों के साथ त्योहार मनाया और 1999 के कारगिल युद्ध में शहीद हुए वीरों को श्रद्धांजलि दी।
– 2021: जम्मू-कश्मीर के नौशेरा में जवानों से मिले, उन्हें परिवार का हिस्सा मानते हुए उनके साथ समय बिताया।
– 2020: राजस्थान के जैसलमेर स्थित लोंगेवाला पोस्ट पर जवानों के साथ दिवाली मनाई।
– 2019: जम्मू-कश्मीर के राजौरी में LoC पर तैनात जवानों का मनोबल बढ़ाने पहुंचे।
– 2018: उत्तराखंड के केदारनाथ मंदिर में दर्शन कर चीन सीमा के पास हरशिल में जवानों के साथ दिवाली का जश्न मनाया।
– 2017: जम्मू-कश्मीर के गुरेज सेक्टर में जवानों के साथ पर्व मनाया।
– 2016: चीन सीमा के पास हिमाचल के ITBP जवानों के बीच दिवाली मनाई।
– 2015: अमृतसर में तैनात जवानों से मिलकर त्योहार मनाया।
प्रधानमंत्री मोदी ने इस वर्ष कहा कि देश की एकता और अखंडता पर हमें हमेशा सतर्क रहना चाहिए, और ‘एकता में सुरक्षा’ का संदेश देकर उन्होंने देशवासियों को सावधान रहने की आवश्यकता पर बल दिया। उनकी इस दिवाली परंपरा ने भारतीय जवानों के बीच प्रधानमंत्री के प्रति एक खास रिश्ता कायम किया है, जो हर वर्ष सैनिकों का मनोबल बढ़ाता है।