प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) ने आज देश के विभिन्न हिस्सों में पुनर्विकसित 103 अमृत स्टेशनों को राष्ट्र को समर्पित किया, जिनमें उत्तर प्रदेश के 19 प्रमुख स्टेशन शामिल हैं। ये स्टेशन आधुनिक भारत की उस सोच का प्रतिनिधित्व करते हैं, जहां विरासत का सम्मान, विकास का संकल्प और सुविधाओं की आधुनिक गति एक साथ समन्वयित होते हैं।
नए स्वरूप में विकसित ये अमृत स्टेशन यात्रियों को केवल बेहतर सुविधाएं ही नहीं, बल्कि स्थानीय संस्कृति की झलक भी प्रदान करेंगे। एयरपोर्ट (PM Modi) जैसी आधुनिक सुविधाओं से युक्त ये स्टेशन देशभर में रेलवे इंफ्रास्ट्रक्चर के नए मानक स्थापित कर रहे हैं।
PM Modi: विकास, संस्कृति और व्यापार के बनेंगे केंद्र
प्रधानमंत्री (PM Modi) ने इस अवसर पर कहा कि ये स्टेशन न केवल यात्री सुविधाओं को बढ़ाएंगे, बल्कि पर्यटन, स्थानीय व्यापार और सांस्कृतिक पहचान को भी नया विस्तार देंगे। उन्होंने जोर दिया कि “नए भारत” में रेलवे केवल यात्रा का साधन नहीं, बल्कि सामाजिक और आर्थिक परिवर्तन का माध्यम बन चुका है। विशेषज्ञों का मानना है कि इन स्टेशनों का विकास आसपास के क्षेत्रों के समग्र विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। स्थानीय रोजगार, शहरी विकास और पर्यटन की संभावनाओं को बल मिलेगा।
यात्रियों के लिए ये स्टेशन न सिर्फ तकनीकी रूप से उन्नत होंगे, बल्कि उनमें पारंपरिक भारतीय वास्तुकला और सांस्कृतिक प्रतीकों का भी सुंदर समावेश किया गया है। इन्हें इस तरह से डिज़ाइन किया गया है कि यात्री सुविधाजनक, सहज और आत्मीय अनुभव के साथ यात्रा कर सकें।