महापर्व होली के एक दिन बाद वाराणसी (Varanasi) में पुलिस की होली हुई। इसमें वाराणसी शहर के सभी वरिष्ठ अधिकारियों संग पुलिसकर्मियों ने पूरे उत्साह और उमंग के साथ रंगोत्सव मनाया। पुलिस कमिश्नर मोहित अग्रवाल के आधिकारिक आवास पर आयोजित होली समारोह में अधिकारी और पुलिसकर्मी रंगों से सराबोर नजर आए। सालभर कानून-व्यवस्था की जिम्मेदारी निभाने वाले वर्दीधारी जवान इस मौके पर पूरी तरह त्योहार के रंग में रंगे दिखाई दिए। आयोजन में अनुशासन और उत्सव का अनूठा संगम देखने को मिला।


Varanasi: सीपी आवास पर आयोजित हुआ होली
सीपी आवास पर हुए इस आयोजन में जिले के वरिष्ठ अधिकारी, थाना प्रभारी, महिला और पुरुष पुलिसकर्मी बड़ी संख्या में मौजूद रहे। सभी ने एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर “हैप्पी होली” की शुभकामनाएं दीं। माहौल इतना उल्लासपूर्ण था कि कई पुलिसकर्मी (Varanasi) रंग से भरे टब में गोते लगाते दिखे। ढोल और संगीत की धुन पर अफसर और जवान साथ झूमते नजर आए।


होली के दौरान जहां पुलिस (Varanasi) ने शहर में सुरक्षा व्यवस्था संभाली, वहीं ड्यूटी पूरी होने के बाद अपने परिवार और साथियों के साथ उन्होंने भी रंगों की खुशियां साझा कीं।


इस सामूहिक उत्सव ने पुलिस परिवार के बीच आपसी सौहार्द और एकजुटता का संदेश दिया। वरिष्ठ अधिकारियों से लेकर जवानों तक सभी ने मिलकर होली मनाई और यह जताया कि त्योहार खुशियां बांटने का नाम है।

