Priyanka Chopra Daughter: प्रियंका चोपड़ा बॉलीवुड के साथ हॉलीवुड पर भी राज करती हैं। फिलहाल वो इंडस्ट्री की सबसे बिजी एक्ट्रेसेस में से एक हैं। इस बीच वो इंडियन ट्रेडिशन के लिए समय निकालना नहीं भूलतीं। प्रियंका पूजा-पाठ में खास रुचि रखती हैं। अक्सर उन्हें अपने घर पर पूजा करते हुए देखा जाता है। अब हाल ही में एक्ट्रेस ने फिर अपने घर में अपने पिता की पुण्यतिथी पर एक विशेष पूजा का आयोजन किया। इस दौरान उन्होंने पहली बार अपनी बेटी मालती मैरी चोपड़ा को इंडियन लुक में तैयार किया।
प्रियंका ने घर पर रखी पूजा
शेयर की गई तस्वीरों को देखकर लग रहा है कि प्रियंका ने अपने पिता की पुण्यतिथि पर घर पर विशेष पूजा रखी थी। यह दूसरा मौका है जब प्रियंका ने अपनी बेटी मालती मैरी को लहंगा पहना है। तस्वीर में मालती पूजा के बाद फर्श से फूल उठाती नजर आ रही हैं। प्रियंका ने अपने पोस्ट के साथ लिखा, “पूजा टाइम, मिस यू नाना।”
पर्पल लहंगा में मालती मैरी
इस फोटो में मालती का चेहरा साफ नजर नहीं आ रहा है। वह किसी का हाथ थामे नजर आ रही है। फोटो में मालती ने लाइट पर्पल लहंगा पहने हुए नजर आ रही है। मालती अपने इन कपड़ों को बड़े ही प्यार से देखती नजर आ रही है। इसमें स्ट्रैप्स के साथ एक टॉप, लेस से बना लहंगा और एक छोटा दुपट्टा भी नजर आ रहा है। वहीं आखिरी तस्वीर में मालती अपने नाना की तस्वीर के सामने बैठी हैं और तस्वीर पर मिस यू डैड लिखा है।
इन तस्वीरों में प्रियंका चोपड़ा अपने पिता अशोक चोपड़ा की 10वीं डेथ एनिवर्सरी पर पूजा करती नजर आ रही हैं। जानकारी के लिए बता दें प्रियंका चोपड़ा के पिता की मौत साल 2013 में कैंसर के कारण हो गई थी।

फूलों से मस्ती करती दिखीं मालती
वहीं प्रियंका की इंस्टा स्टोरी में शेयर की गई अन्य पिक्चर में मालती मैरी चोपड़ा अपने नाना के लिए रखी गई विशेष पूजा के बाद फूलों को उठाकर उनसे खेलती नजर आ रही हैं। सभी पिक्चर्स में इंडियन आउटफिट में मालती का लुक देखते ही बनता है।
Anupama Dubey

