Varanasi: राहुल गाँधी द्वारा प्रधानमंत्री नरेन्द्र और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को लेकर दिए गए बयान के विरोध में वाराणसी में भारतीय जनता पार्टी पिछड़ा वर्ग मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने जोरदार प्रदर्शन किया। भाजपा कार्यकर्ताओं ने काशी क्षेत्र के उपाध्यक्ष अनुप जायसवाल के नेतृत्व में जुलूस निकालकर नारेबाजी की और राहुल गांधी का पुतला दहन किया।

प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने “चाइना का ये यार है, राहुल गांधी गद्दार है” जैसे नारे लगाए। बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता (Varanasi) प्रदर्शन में शामिल हुए और कांग्रेस नेतृत्व के खिलाफ नाराजगी जताई।

Varanasi: राहुल गांधी मानसिक रूप से असंतुलित का आरोप
इस मौके पर अनूप जायसवाल ने कहा कि लगातार चुनावी हार से उपजी हताशा और निराशा ने राहुल गांधी को मानसिक रूप से असंतुलित कर दिया है। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस नेता लगातार देश विरोधी बयानबाजी कर रहे हैं, जिसका भाजपा कार्यकर्ता लोकतांत्रिक तरीके से विरोध करते रहेंगे।

कार्यक्रम का संचालन चंद्र विजय सिंह और ओमप्रकाश यादव बाबू ने किया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन कुलदीप वर्मा और मंगलेश जायसवाल ने प्रस्तुत किया। प्रदर्शन के दौरान कई भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ता (Varanasi) मौजूद रहे।
