वाराणसी के कचहरी स्थित शास्त्री घाट सर्व सेवा संघ परिसर और सर्वोदय प्रकाशन को वापस पाने के लिए गाँधीजनो ने विशाल जनसभा आयोजित किया। इस विशाल जनसभा (People’s Resistance Assembly) का आयोजन भारत छोडो आन्दोलन के दिवस के अवसर पर किया गया जो कि पूर्ण रूप से सर्व सेवा संघ पर सरकार द्वारा किये गये अवैध कब्जे के खिलाफ आधारित रहा।
इस जन प्रतिरोध सभा (People’s Resistance Assembly) में अलसुबह से ही देश भर से आए सर्वोदयी गाँधीजन जुटने लगे। इनमें से बहुसंख्यक गाँधीजन आपातकाल में जेल गए हुए लोकतंत्र सेनानी रहें।

इस जन प्रतिरोध सभा (People’s Resistance Assembly) के दौरान किसान नेता राकेश टिकैत ने कहा कि प्रथम राष्ट्रपति राजेन्द्र बाबू, प्रथम प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू, सन्त विनोबा भावे , बाबू जगजीवन राम, जयप्रकाश नारायण , लालबहादुर शास्त्री की कोशिशों से बना हुआ यह संस्थान यह धरोहर है।
ये भी पढ़ें : अब मिनटों में तय होगा वाराणसी से लखनऊ तक का सफर, इंडिगो एयरलाइन्स ने शुरू की नॉनस्टॉप फ्लाइट
उन्होंने कहा कि ये लोग जो आज कुर्सी पर है ये धरोहर विरासत शब्द का मतलब नही जानते। ये खुद को हिन्दू बोलते है लेकिन ये हिन्दू शब्द का भी मतलब नही जानते। हम इस देश मे असली हिन्दू है। अब ये साफ बोलना होगा कि नागपुरी हिन्दू अलग है और देश का हिन्दू अलग है। आने वाले सर्दियों में सड़क को गर्म करना होगा। हमारे ट्रैक्टर सिर्फ दिल्ली की ओर जाएंगे ऐसा कोई तय थोड़े न है। जरूरत पड़ी तो ट्रैक्टर बनारस की ओर मोड़ लाएंगे।
वहीं राकेश टिकैत (People’s Resistance Assembly) ने यह भी कहा कि ट्रैक्टर ने कोई तय करके नही रखा है कि दिल्ली ही जाएगा, ट्रैक्टर की जरूरत पड़ी तो बनारस भी आ जाएगा। बीजेपी जमीन लूटने वाली पार्टी है। मेधा पाटकर योगेंद्र यादव ने गांधी विरासत पर हुए इस हमले को देश के ढाँचे पर हमला बताया।

People’s Resistance Assembly : क्या कहना रहा मौजूदा अन्य लोगों का
सर्व सेवा संघ के अध्यक्ष और लोकतंत्र सेनानी रामधीरज ने कहा बनारस में बीजेपी जमीन अधिग्रहण नही कर रही है बल्कि जमीन लूट रही है। रामनगर में फ्रेट विलेज के नाम और, विश्वनाथ गली में विश्वनाथ कौडिडोर के नाम पर और बैरवन मोहन सराय में गांव के किसानों को बर्बर तरीके से मार पीट कर जमीन जबरन अधिग्रहण की जा रही है। विश्वनाथ कौडिडोर के नाम पर विश्वनाथ गली क्षेत्र की जमीन हथियाई गयी। राजघाट में भी ये ही हो रहा है।
वरिष्ठ गांधीवादी कुमार प्रशांत ने कहा कि आज गंगा के किनारे हम सब लोग देश के अलग अलग जगह से यहां आए हैं। इतने लोगो की उपस्थिति इस बात को दर्शाती है कि बनारस में कितनी गलती कर रही है सरकार।
पूर्व विधायक पंकज पुष्कर ने कहा ये हमला एक बड़ा सबक है की हमे अब गांधी, अंबेडकर, जेपी, लोहिया की विरासत को बचाना होगा। भारत जोड़ो अभियान के प्रतिनिधि के रूप में मैं विश्वास दिलाता हूँ कि हमलोग इस निज़ाम से लड़ेंगे।

रंजू सिंह ने कहा कोई भी आंदोलन महिलाओं के बिना अधूरा है। आज की सभा मे जुटी महिलाओं की संख्या भविष्य का हिन्दोस्तान कैसा होगा बतला रही है।
योगेंद्र यादव( स्वराज इंडिया) ने कहा आज की सभा (People’s Resistance Assembly) इतनी महिलाएं आई है ये बड़ी बात है। यहां अलग अलग संघर्ष के नेता है , पिछले दो दिन से इस देश के सांसद में एक अविश्वास के प्रस्ताव पर चर्चा हो रही है। सांसद चर्चा कर रहे है की मोदीजी की सरकार पर विश्वास नहीं है। ये अविश्वास प्रस्ताव मणिपुर की घटना की वजह से लाई गई।
मेधा पाटकर ने कहा कि आज गांधी की सत्याग्रह की सबसे ज्यादा जरूरत है, आरएसएस मोदी इसी से डर रहे हैं। आज देश भर में जो आवाज़ उठ रही वो गांधी को मानने वालो की है। सर्व सेवा संघ की जमीन को कब्जा करने वाले पूरे देश में एयरपोर्ट फ्लाईओवर के नाम पर कब्जा करने वाले लोग है। ये मजदूर किसान पर हमला है। इसके खिलाफ लड़ाई आज बनारस में है।