RSS के राष्ट्रीय अध्यक्ष मोहन भागवत ने मुख्यमंत्री योगी से लखनऊ में मुलाकात किया। ये मुलाकात राजधानी के निराला नगर स्थित संघ कार्यालय परिसर में सरस्वती शिशु मंदिर में हुई। इस के बाद मोहन भागवत ने प्रदेश के दोनों उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और बृजेश पाठक से भी मुलाकात किया। प्रदेश में मंत्रिमंडल विस्तार और संगठन में फेरबदल की चर्चाओं के बीच इस मुलाकात ने सियासत में हलचल बढ़ा है।
दरअसल, संघ प्रमुख भागवत (RSS) दो दिवसीय प्रवास पर लखनऊ आए थे और बुधवार को उनके प्रवास का आखरी दिन था। इसी बीच वे मुख्यमंत्री के साथ संघ कार्यालय परिसर में सरस्वती शिशु मंदिर में मुलाकत किया। हांलाकि वे दोनों ने एकांत में करीब 30-35 मिनट तक बातचीत किया। इस दौरान वे दोनों एक बंद कमरे में बातचीत किया।
RSS: अगले साल विधान सभा चुनाव
हांलाकि इस मुलाकात को शिष्टाचार बताया जा रहा है, लेकिन अटकलों के बाजार में इस मुलाकात से खलबली मची हुई है। वहीं कुछ सूत्रों का कहना है कि संघ प्रमुख का ध्यान प्रदेश पर है जो कि साफ नजर आर हा है, क्योंकि वे किसी न किसी कार्यक्रम के बहाने प्रदेश में लगातार आ रहे हैं। यूपी में अगले साल विधानसभा का चुनाव होने वाला है।
इस मुलाकात से यह उम्मीद किया जा रहा है कि विधानसभा चुनाव का ताना बना बुनने में संघ परिवार का अहम भूमिका रहेगी। वहीं गुरुवार की सुबह संघ (RSS ) प्रमुख ने दोनों उप मुखमंत्री से भी मुलाकात किया और करीब 10-10 मिनट तक बातचीत जारी रखा। इस मुलाकात को शिष्टाचार के रूप में देखा जा रहा है।

