- मेडिकल स्टोर संचालक के तौर पर रह रहा था
- पुलिस खंगाल रही इतिहास
2018 में PFI की संदिग्ध गतिविधियों में शामिल मोस्ट सरफराज मेमन मंगलवार को इंदौर में पकड़ा गया। इसकी पुष्टि मध्यप्रदेश के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने की है। NIA ने एक दिन पहले सोमवार को सरफराज के मुंबई में होने का अलर्ट जारी किया था। जिसके बाद मुंबई पुलिस ने छानबीन के बाद इंदौर पुलिस को भी अलर्ट भेजा था।
जानकारी के मुताबिक, सरफराज मेमन इंदौर के चंदन नगर का रहने वाला है। 5वीं कक्षा तक पढ़ाई करने वाला सरफराज कई भाषाओँ का जानकार है। वह लम्बे समय से खजराना क्षेत्र के मस्जिद के पास मेडिकल स्टोर खोल रहा था और वहीँ पर रह भी रहा था। गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने बताया कि NIA की और से इंदौर पुलिस को एक इनपुट मिला था। जिसमें सरफराज के मुंबई में रहने और संदिग्ध परिस्थितियों में घूमने की बात सामने आई थी।

चाईनीज महिला समेत 5 से शादी
इस सम्बन्ध में DCP इंटेलिजेंस रजत सकलेचा ने बताया कि आरोपी से पूछताछ जारी है। मुंबई पुलिस की टीम भी इंदौर पहुँच चुकी है। सरफराज ने पुलिस से पूछताछ में बताया कि उसने हांगकांग में चाईनीज महिला से शादी की थी। जिससे विवाद होने के बाद वह यहां आ गया था। यहाँ भारत में भी उसने 4 शादियाँ की हैं, सभी से इस बारे में पूछताछ की जा रही है।
सरफराज के साथ रहने वालों से चल रही पूछताछ
सोमवार को इंटेलिजेंस टीम ने ग्रीन पार्क कॉलोनी में घर तलाश लिया और उसके माता-पिता से पूछताछ की। इसके अलावा दो और लोगों से पूछताछ की गई। ये लोग कई सालों से सरफराज के साथ यहीं रह रहे हैं। सरफराज का सर्वाधिक मूवमेंट ग्रीन पार्क और खजराना में रहा है।
दस्तावेज के मुताबिक उसका पता चंदन नगर की ग्रीन पार्क कॉलोनी में रसूल उल्ला मस्जिद के पास फातिमा अपार्टमेंट में फ्लैट नंबर 302 है। सरफराज 2018 में इंदौर आया था। सरफराज ने कहा- किसी ने बदला लेने के लिए फर्जी ईमेल भेजा है। इसलिए पुलिस ईमेल की भी जांच कर रहे हैं। बार-बार विदेश जाने के बारे में पूछताछ की जा रही है।
कई भाषाओं का जानकार
सरफराज मेमन पाकिस्तान, चीन और हॉन्गकॉन्ग में आतंकी गतिविधियों की ट्रेनिंग ले चुका है। उसे स्पेनिश, चीनी और इंग्लिश आती है।उसका पासपोर्ट भी हॉन्गकॉन्ग से जारी हुआ है। 12 साल हॉन्गकॉन्ग में रहा, कई बार चीन गया। इसका एक भाई कुवैत में और दूसरा भोपाल में रहता है। एक बेटा है। सरफराज तालिबान में स्पेशल ट्रेनिंग करने के बाद भारत में मूवमेंट कर रहा था।