Varanasi: मिर्ज़ामुराद थाना क्षेत्र के ग्राम लालपुर के पास शुक्रवार को दर्शन कर लौट रहे लोगों से भरी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में ट्रॉली में सवार कई मजदूर घायल हो गए, जिनमें एक की हालत गंभीर बताई जा रही है।
Varanasi: मौके पर अफरातफरी का माहौल
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, ट्रैक्टर-ट्रॉली में सवार मजदूर किसी धार्मिक स्थल से दर्शन कर वापस अपने कार्यस्थल की ओर लौट रहे थे। इसी दौरान ग्राम लालपुर के समीप वाहन अचानक असंतुलित हो गया और सड़क (Varanasi) किनारे पलट गया। हादसा होते ही मौके पर अफरा-तफरी मच गई और स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई।
सूचना मिलते ही मिर्ज़ामुराद पुलिस (Varanasi) तत्काल मौके पर पहुंची और घायलों को एम्बुलेंस की सहायता से नजदीकी अस्पताल भिजवाया। घायलों में रिंकु लोहारा, निवासी लातेहार (झारखंड) की हालत गंभीर बताई जा रही है, जबकि वीरेन्द्र कुमार ओरांव और अनिल (अज्ञात) को भी चोटें आई हैं।
प्राथमिक जांच में पता चला है कि सभी घायल मजदूर अर्जुनपुर (कपसेठी) स्थित एक ईंट भट्ठे पर कार्यरत हैं। घटना की सूचना संबंधित ठेकेदार को दे दी गई है। पुलिस ने बताया कि फिलहाल मौके पर स्थिति सामान्य है और दुर्घटना (Varanasi) के कारणों की जांच की जा रही है।
