उत्तर भारत में ठण्ड का सितम जारी है। राज्यों में शीत लहर का अलर्ट जारी किया गया है। यूपी समेत 5 राज्यों में स्कूलों की छुट्टियां बढ़ा दी गई हैं। हिमाचल में बर्फबारी के चलते कई इलाकों की सडकें बदन कर दी गई हैं। मध्य प्रदेश में अगले 48 घंटे ओला और बारिश के आसार हैं।
देश की राजधानी दिल्ली में ठंड बढ़ने से प्रदूषण का भी खतरा बढ़ गया है। सोमवार को दिल्ली के तापमान में 7.6 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई। जहां एक ओर लोग ठण्ड से जूझ रहे हैं। वहीँ प्रदूषण ने लोगों का जीना दूभर कर रखा है। ऐसे में दिल्ली में सांस के मरीज ज्यादा बढ़ रहे हैं।
घने कोहरे से भी लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। ऐसे में प्रदूषण के चलते सभी कंस्ट्रक्शन रोक दिए गए हैं। साल के पहले वर्किंग डे पर दिल्ली में पारा नीचे गिरा। यहां बुधवार को तापमान 8.5 डिग्री दर्ज किया गया है। वहीं सोमवार को यहां मिनिमम टेम्परेचर 7.6 डिग्री दर्ज किया गया। मैक्सिमम टेम्परेचर 17.3 डिग्री रहा। यह सामान्य से 2 डिग्री कम था। मौसम विभाग के मुताबिक, आने वाले दिनों में टेम्परेचर और गिरेगा। घने कोहरे के चलते विजिबिलिटी पर असर पड़ेगा।
यूपी में स्कूल बंद
UP के कई इलाके पिछले 24 घंटे के दौरान जबरदस्त ठंड और शीतलहर की चपेट में रहे। कानपुर सोमवार रात UP में सबसे ठंडा रहा। यहां तापमान 3.6°C रिकॉर्ड किया गया। फतेहपुर का तापमान 5°C रहा। कानपुर में 24 घंटे में कानपुर में 13 लोगों ने दम तोड़ दिया। डॉक्टर्स का कहना है कि कड़ाके की ठंड की वजह से नसों में सिकुड़न आ रही है। खून का थक्का जम रहा है। इससे अटैक पड़ रहे हैं। पूरे राज्य में अगले 5 दिन कोल्ड वेव का अलर्ट है। इस हफ्ते पश्चिमी UP में बारिश हो सकती है। शीत लहर को देखते हुए लखनऊ समेत कई जिलों में 12वीं तक के सभी स्कूल 4 जनवरी से 7 जनवरी तक बंद रखने के आदेश जारी किए गए हैं।

