UP सरकार ने सड़क निर्माण को लेकर एक अहम फैसला हुआ है। जिसमें मुरादाबाद मंडल में ग्रामीण सड़कों के निर्माण के लिए 21.60 करोड़ रुपये का बजट तैयार किया है। जिसमें मुरादाबाद, अमरोहा, बिजनौर और रामपुर जिलों में छः सड़कों को स्वीकृति मिली है। हांलाकि इन सडकों से ग्रामीण इलाकों को शहर से जुड़ने का मौका मिलेगा। जिससे अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी। वहीं इसके लिए पहली किश्त 11.28 करोड़ रूपये जारी कर दी गयी है।
आपको बता दे कि जिन गावों में वर्षों से कच्चे रास्ते होने के कारण ग्रामीणों को मुख्य शहर से जुड़ने में बाधा होती थी अब वो जल्द ही ठीक हो जाएगी। सरकार की नई परियोजनाओं (UP) के तहत मंडल से दूर ग्रामीण इलाकों को अब शहर से जुड़ने में सुविधा होगी।

इस दौरान लोक निर्माण विभाग (UP) के मुख्य अभियंता कमला शंकर ने बताया कि स्वीकृत होने वाली सभी सड़कों की निविदा प्रक्रिया पूरी करने का कार्य जल्द शुरू होगा। निविदा फाइनल होने के बाद सड़कों पर काम शुरू किया जाएगा।
UP: मुरादाबाद जिले में दो नई सड़कें
बताते चलें की मुरदाबाद में दो सड़कें बनेगी- चिड़ियाठेर–पीतपुर संपर्क मार्ग (3.4 किमी) तथा गणेश घाट–हिरनखेड़ा मुस्तकम मार्ग (1.5 किमी)। यह मार्ग मानसून में खराब रस्ते को अब स्थायी और मजबूत निर्माण के रूप में तैयार होगा। साथ ही इस मार्ग से किसानों की फसल ढुलाई, डेयरी सप्लाई और ग्रामीणों (UP) की रोजमर्रा की आवाजाही का रास्ता आसन हो सकता है।

अमरोहा जिले में दो सड़कें स्वीकृत
साथ ही अमरोहा में भी दो सड़के पास हुई है – चुबका बुढ़नपुर–रसूलपुर गुर्जर संपर्क मार्ग (1.15 किमी), हसनपुर करनखाल–झुझेरी मार्ग (2.10 किमी)। ये मार्ग अमरोहा (UP) शहर, स्थानीय मंडियों और दूध–सब्जी आपूर्ति के लिए महत्वपूर्ण मने गये हैं साथ ही यह सड़क दूरस्थ गांवों को हसनपुर कस्बे से बेहतर कनेक्टिविटी देगी, जिससे शिक्षा, स्वास्थ्य और कृषि सेवाओं की पहुंच आसान होगी।
वहीँ बिजनौर (UP) और रामपुर जिले में एक एक सड़क को स्वीकृति मिली है। जिसमें- नई बस्ती फतेहपुर–भोजपुर भोपतपुर मार्ग (1.0 किमी), शिव मंदिर पंजाब नगर–बिजईया मार्ग (3.20 किमी)। यह मार्ग पंजाब नगर से बिजईया तक ग्रामीण कनेक्टिविटी (UP) बेहतर करेगा।

