Aligarh: यूपी के अलीगढ़ से के बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां एक बेटे ने थाने में ही पुलिसकर्मियों के सामने अपनी मां को जिंदा जला दिया। आरोपी ने अपनी मां पर पेट्रोल छिड़का और आग लगा दी। जिसके बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया।
थाने में मौजूद पुलिसकर्मीयों ने किसी तरह से महिला को मिटटी डालकर बचाया, लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी। महिला 80 प्रतिशत झुलस चुकी थी। घटना का वीडियो भी सामने आया है। जिसके बाद यूपी की कानून व्यवस्था पर बड़े सवाल खड़े हो रहे हैं।
जानकारी के मुताबिक, महिला का उसके बेटे से संपत्ति को लेकर कुछ विवाद चल रहा था। इसके बाद मां और बेटे थाने गये। जहां उसके बेटे ने आक्रोश में आकर मां पर पेट्रोल छिड़ककर आग लगा दिया।
एसपी देहात पलाश बंसल ने बताया कि महिला के पति की मौत हो चुकी है। पति के बड़े भाई से मकान के बंटवारे का विवाद था। मकान में एक हिस्से में मां और उसका बेटा रहता है। उसको खाली कराने का दबाव बनाया जा रहा था। महिला और उसका बेटा 10 लाख रुपए चाहते थे। ससुराल वाले 5 लाख देने पर तैयार थे।
Aligarh: मुकदमे की परिवी के दौरान हुई घटना
इस मामले की थाने में कई दिनों से पैरवी चल रही थी। पुलिस के मुताबिक, मंगलवार को बेटे ने ही अपने ही परिवार के लोगों को फंसाने के लिए मां को आग लगा दिया। ताकि पुलिस पर भी दबाव आ जाए। SP देहात ने कहा- हमारे पास इस घटना की CCTV आ चुका है। बेटे को हिरासत में लिया गया है।